sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केबल कर्मचारी का शव फर्श पर मिला, 5 महीने पहले शादी हुई थी, मकान मालिक की पत्नी ने शव देखा तो मचा हड़कंप

Advertiesment
Cable worker
एक महिला की होटल में मिली लाश की गुत्‍थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब इंदौर में एक केबल फाइबर कंपनी के कर्मचारी का शव मिला है। मृतक का नाम शिवलेश (30) पिता जनसेवक मिश्रा है। वो मूल निवासी कटनी और हाल निवासी सैटेलाइट कॉलोनी, देवास नाका थे। उनका शव गुरुवार को घर के हॉल में फर्श पर पड़ा मिला।

पास में दवाइयां भी रखी थीं। मकान मालिक की पत्नी जब नीचे पहुंचीं तो शिवलेश को अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा देखा। आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह शिवलेश की उनसे बात हुई थी। उन्होंने सर्दी और अचानक बुखार होने की बात कही थी। परिजनों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद शिवलेश ने एक दोस्त को फोन कर डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। दोस्त जब उन्हें लेने के लिए निकला तो उसने शिवलेश को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मकान मालिक की पत्नी ने उन्हें घर के फर्श पर पड़ा देखा।

कुछ ही महीनों पहले हुई थी शादी : शिवलेश की शादी पांच महीने पहले फरवरी में आकांक्षा से हुई थी। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी मायके गई थीं। शिवलेश अप्रैल से यहां किराए के मकान में अकेले रह रहे थे। वह टेलीकॉम कंपनी में केबल फाइबर बिछाने का काम करते थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर कटनी रवाना हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?