Hanuman Chalisa

मप्र में बसों की हड़ताल, बढ़ेंगी 70 हजार यात्रियों की मुश्किलें

Webdunia
सोमवार, 21 मई 2018 (11:58 IST)
इंदौर। मध्‍यप्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन ने बस किराए में 40 फीसदी बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इससे इंदौर संभाग के शहरों और कस्बों के मध्य चलने वाली पांच हजार से अधिक बसों के पहिए थम जाएंगे।


खबरों के मुताबिक, मध्‍यप्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन ने बस किराए में 40 फीसदी बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक बसों के पहिए थमे ही रहेंगे।

एसोसिएशन का कहना है कि डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ ही अन्य लागत में 40 फीसदी से अधिक का इजाफा हो गया है, इसके बावजूद बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। पिछले कई माह से एसोसिएशन प्रदेश सरकार से किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। उसका कहना है कि यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो इंदौर के साथ ही अन्य संभागों में भी हड़ताल की जाएगी।

इस हड़ताल से इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, अलिराजपुर, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, मंदसौर आदि शहरों से बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इंदौर के गंगवाल, सरवेटे, तीन इमली, वल्लभ नगर, जिंसी हाट मैदान, रेलवे स्टेशन के सामने आदि स्थानों से बसों का संचालन बंद रहेगा। हड़ताल से 70 हजार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा गायब! पति बोला- भाग गई, मां ने लगाया साजिश का आरोप

LIVE: आशा भोसले को अंतिम विदाई आज, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

ईरान युद्ध पर आलोचना के बाद ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, बताया ‘बेहद कमजोर’

Top News : हार्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी, कच्चा तेल 100 डॉलर पार; आशा भोसले को अंतिम विदाई आज

भारत का चीन को कड़ा मैसेज, अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने की कोशिश खारिज, बोला- काल्पनिक नामों से नहीं बदलेगा सच

अगला लेख