Hanuman Chalisa

इंदौर में भाजपा का केंद्रीय स्तर का शिविर प्रारंभ, 7 राज्यों के दिग्‍गज आए, डेटा मैनेजमेंट और सोशल मीडिया पर चर्चा

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
बुधवार, 22 अप्रैल 2026 (16:36 IST)
इंदौर में भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला शुरू हुई। इसमें देश के सात राज्यों से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें कई राज्‍यों के बीजेपी दिग्‍गज भी शामिल हुए हैं। बता दें कि बीजेपी की इस कार्यशाला में तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत करने और डिजिटल माध्यमों के जरिए चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

यह एक दिवसीय शिविर बुधवार को सुबह 10 बजे इंदौर के डेली कॉलेज शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र के अलावा अलग-अलग सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों में वक्ताओं ने अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों को बताया कि वे किस तरह तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत कर सकते हैं और डिजिटल माध्यमों से चुनावी रणनीति को प्रभावी बना सकते हैं। साथ ही संभाग और जिला स्तर पर होने वाले शिविरों में पदाधिकारियों को किन किन बिंदुओं पर प्रशिक्षण देना चाहिए, इस पर भी चर्चा हुई।

इन राज्‍यों के पदाधिकारी आए इंदौर : इंदौर में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां के पदाधिकारियों को बुलाया नहीं गया था। भाजपा ने इस तरह के शिविरों के जरिए आगामी चुनावों की तैयारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उद्घाटन सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, गुजरात के संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और ओमप्रकाश धनखड़ ने पदाधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे। यह शिविर इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें देश के सात राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार शामिल हुए।

इंदौर से ये नेता हुए शामिल : शिविर में डेटा मैनेजमेंट, सोशल मीडिया रणनीति और आधुनिक चुनावी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को गोपनीय और अनुशासित बनाए रखने के लिए कार्यशाला स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की मनाही थी और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा गया था। शिविर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, गौरव रणदिवे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

भागीरथपुरा कांड के बाद अब इंदौर के बांगड़दा में दूषित पानी का कहर, 10 से ज्यादा लोग बीमार, बच्‍चे भी बीमार

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 544 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24000 के करीब

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

अगला लेख