Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में छेड़खानी का आरोपी चूड़ीवाला गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

Advertiesment
bangle man
इंदौर। इंदौर में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी चूड़ीवाले तस्लीम अली को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 
खबरों के अनुसार  मुस्लिम चूड़ीवाले के साथ मारपीट के मामले में इंदौर में नया मोड़ आ गया है। खबर है कि इंदौर पुलिस द्वारा फरियादी को ही आरोपी बना दिया गया। उसने पीड़ित तस्लीम को नामजद करते हुए उसके खिलाफ 9 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र रखने और नाबालिग से छेड़खानी के करने के आरोप के तहत तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है।
 
तस्लीम पर आरोप है कि वो नाम बदलकर बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में चूड़ी बेचने गया था और छठी क्लास की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तस्लीम के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा का कहना है कि वो उस समय अपने घर पर थी। उसका आरोप है कि चूड़ी लेने के बाद जब उसकी मां पैसे लेने अंदर गई तो तस्लीम ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के मुताबिक इस हरकत पर वो चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। ये देख तस्लीम भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, जल्द निपटा लें काम, 28 से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक