Publish Date: Wednesday, 25 August 2021 (10:00 IST)
Updated Date: Wednesday, 25 August 2021 (10:07 IST)
नई दिल्ली। अगर आपको बैंक में काम है तो इसे आप आज ही निपटा लें। रिजर्व बैंक के अनुसार, अगले 6 दिनों में 4 दिन सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई ने अगस्त 2021 के लिए बैंक छुट्टियों की जो सूची जारी की थी, उसके मुताबिक देश भर में इस महीने में कुल 15 छुट्टियां थी। अब 4 छुट्टियां बच गई हैं। 28 से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त को इस महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 29 अगस्त को रविवार है, यह 2 दिन पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे, वहीं, 30 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में देश के अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि जरूरी नहीं है कि आपके शहर में जन्माष्टमी पर बैंक बंद हो।
अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चेन्नई, देहरादून, जम्मू, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक के बैंकों में जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। वहीं हैदराबाद में 31 तारीख को बैंको में जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।