इंदौर में गायों के बाड़ा हटाने पर बवाल, नगर निगम कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (14:25 IST)
indore news in hindi : इंदौर में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण निरोधक अभियान के तहत गायों का अवैध बाड़ा हटाए जाने के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता और नगर निगम के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान सरकारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी की गई। कई कर्मचारियों को जमकर पीटा गया।
 
बजरंग दल की स्थानीय इकाई के संयोजक प्रवीण दरेकर ने दावा किया कि दत्त नगर में करीब 30 साल पुरानी गोशाला की गायों को नगर निगम की गोशाला में ले जाए जाने के दौरान एक गाड़ी में 20-25 गायों को चढ़ाया गया था जिससे पांच से सात गायें घायल हो गईं। इस घटनाक्रम से हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो नगर निगम कर्मियों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।
 
बजरंग दल के पदाधिकारी ने कहा कि अगर हमारे किसी कार्यकर्ता पर नगर निगम की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जाता है, तो हम भी नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।
<

आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने झोन क्र.21के अंतर्गत निगम द्वारा सत्यदेव नगर एवं दत्त नगर में अवैध बाड़ों को हटाने की कार्रवाई के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा रिमूवल विभाग की टीम केसाथ की गई मारपीट की घटना में घायल कर्मचारियों से मिलने आयुक्त शेल्बी हॉस्पिटल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। pic.twitter.com/8kaQuvb4DR

— Indore Municipal Corporation (@SwachhIndore) December 25, 2024 >
नगर निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नागरिकों की शिकायत पर गायों के जिस बाड़े को हटाया गया, उसके निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन से किसी तरह की मंजूरी नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें विवाद के दौरान नगर निगम के 2-3 कर्मचारियों से मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन यह बात भी सामने आ रही है कि झगड़े में दोनों पक्ष शामिल थे।
 
अग्रवाल ने पुष्टि की कि विवाद के दौरान नगर निगम की सरकारी गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशों पर इस मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि पुलिस को फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी की भी शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
edited by : nrapendra gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

Share Bazaar की तेजी पर लगा विराम, Sensex 315 अंक फिसला, Nifty में भी आई गिरावट

BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी, गलती से पार कर दी सीमा, भारत ने दी हिदायत

अगला लेख
More