ramcharitmanas

इंदौर में सेग्रीगेशन सेल्फी से बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 5 लाख सेल्‍फी का लक्ष्य, अब तक 3.50 लाख सेल्फी, राजबाड़ा पर होगा जश्न

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2026 (18:03 IST)
देश में स्वच्छता में नंबर वन का तमगा हासिल करने वाले इंदौर में अब एक विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह रिकॉर्ड होगा सेल्‍फी रिकॉर्ड। जी हां, सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत 85 वार्डों में जनभागीदारी से घर-घर से पृथक कचरे के साथ लोग अपनी सेग्रीगेशन सेल्फी भेज रहे हैं।

गुरुवार शाम तक सेग्रीगेशन सेल्फी का आंकड़ा साढ़े 3 लाख से ज्यादा हो गया है। विश्व रिकॉर्ड बनने के साथ ही इंदौर के राजबाड़ा पर जश्न की भी तैयारी की जा रही है। इस दौरान महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव ने कई सफाईकर्मियों के साथ सेल्‍फी ली। लोग लगातार सेल्‍फी ले रहे हैं।

5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी का लक्ष्य : सेग्रीगेशन सेल्फी में महापौर, नगर निगम कमिश्नर सहित निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया है। इस अभियान के तहत नगर निगम ने शहरभर में 5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य तय किया है। यह अभियान छह प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर जनभागीदारी के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा।

महापौर ने ली सेग्रीगेशन सेल्फी : महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में शहर के सभी 85 वार्डों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में लोगों के साथ सफाई मित्र, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन चालक-हेल्पर, स्वच्छता सहयोगी, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज, व्यापारी संगठन और रहवासी संघ भी शामिल हुए हैं। महापौर ने बताया कि लोग अपने घर या प्रतिष्ठान में गीले, सूखे और अन्य श्रेणियों में अलग किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

वार्ड और जोन स्तर पर अधिकारी-कर्मचारी अभियान का समन्वय करने के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सेल्फियों का संकलन कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल विश्व रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण की इंदौर मॉडल को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना भी है।

रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा इंदौर : महापौर ने कहा कि इंदौर बहुत तेजी से रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। महापौर के मुताबिक अब तक 4 लाख सेग्रीगेशन सेल्फियां अपलोड हो गई हैं। इंदौर की जनता से आग्रह है कि स्वच्छता के इस रिकॉर्ड में सेग्रीगेशन वाली सेल्फी जरूर ले और उसे अपलोड करें, ताकि इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ जनजागरण में भी नंबर वन बने।

एमआईसी मेंबर व स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि महापौर के नेतृत्व में हमने तय किया था कि एक दिन में 5 लाख सेल्फी लेंगे। सेग्रिगेशन सिर्फ इंदौर में होता है तो उसकी सेल्फी लेकर और हम एक विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं और शाम राजबाड़ा पर जश्न मनाएंगे। हमारे एसबीएम की पूरी टीम ने कमिश्नर- महापौर ने विचार किया है कि ये जो सेग्रिगेशन करते हैं, ये सिर्फ हमारे यहां होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, खेती से घर चलने के साथ रोजगार भी मिलता है

दतिया विधानसभा सीट पर क्या टूटेगा 2023 की वोटिंग का रिकार्ड, बंपर वोटिंग में कौन मारेगा बाजी?

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

पेपर लीक कैसे रोकेंगे! मल्लिकार्जुन खरगे ने क्यों कहा अधूरा बिल लाई सरकार

अगला लेख