sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख खराब हुआ हर किसी का दिमाग

Advertiesment
old age home
इंदौर के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की बेरहमी से डंडे से पिटाई का वीडियो सामने आया है। एक लडका बुजुर्ग महिलाओं को डंडे से पीट रहा है। लड़का महज 14 या 15 साल का बताया जा रहा है। मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है।

बाणगंगा थाना पुलिस ने इसकी संचालिका को थाने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, लड़के ने बीच-बचाव करने वाली महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने एक्‍शन लेने की बजाए बच्चे को चाइल्ड लाइन संस्था के पास भेजा जाएगा।

मानसिक स्‍थिति ठीक नहीं लड़के की : एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अभी कार्रवाई नहीं की गई है। लड़का करीब पांच महीने पहले अपनी मां के साथ यहां आया था। उसकी मां झुलस गई थी। कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से लड़का वृद्धाश्रम में रह रहा था।

बुधवार को लड़के का एक बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। इस पर लड़के ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में बीच-बचाव करने वालों के साथ भी वह हाथापाई करता नजर आ रहा है। एसीपी के मुताबिक, बच्चे की काउंसलिंग कराई जाएगी। फिलहाल, वृद्धाश्रम की संचालिका नीलम दुबे को लड़के को बुजुर्गों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। उसे गुरुवार को वृद्धाश्रम से हटाकर नाबालिग बच्चों की देखरेख करने वाली संस्था में भेजा जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‍बिहार में किन्नर बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंदिर, क्या है इसकी अहम वजह