Hanuman Chalisa

Dengue in Indore : इंदौर में मिले डेंगू के 8 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (19:57 IST)
8 dengue patients found in Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के 8 मरीज मिलने से सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें 2 नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है।
 
विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले।
ALSO READ: इंदौर में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी चिंताजनक, मंत्री विजयवर्गीय बोले लगाएंगे 51 लाख पौधे
पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया, हमने दोनों गांवों में सर्वेक्षण किया, तो हमें मवेशियों को पानी पिलाने के पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला। यह लार्वा नष्ट कर दिया गया है और गांव वालों को ताकीद की गई है कि वे इन पात्रों का पानी वक्त-वक्त पर बदलते रहें।
 
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, मुनीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ही गोलियों से भून डाला

पोषण आहार का काम अब महिला बाल विकास विभाग के जिम्मे, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

20 साल बाद तस्लीमा नसरीन आएंगी कोलकाता, गर्माई बंगाल की राजनीति, इस बड़े मंच पर आएंगी नजर

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अगला लेख