Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Dengue in India : भारत में 30 नवंबर तक डेंगू के 2.34 लाख मामले दर्ज

हमें फॉलो करें Dengue
नई दिल्ली , शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (20:19 IST)
Cases of dengue in India : भारत में इस साल 30 नवंबर तक डेंगू के 234427 मामले दर्ज किए गए। मौजूदा वर्ष में वैश्विक जलवायु परिवर्तन, अल नीनो के प्रभाव और असमान वर्षा के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने से देशभर में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई।
 
सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि हर साल जनवरी से जुलाई तक डेंगू के मामले कम रहते हैं, जबकि अगस्त से दिसंबर तक अधिकतम मामले सामने आते हैं। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि मौजूदा वर्ष में वैश्विक जलवायु परिवर्तन, अल नीनो के प्रभाव और असमान वर्षा के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने से देशभर में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई।
 
बघेल ने सदन को सूचित किया कि 2022 में डेंगू के 2,33,251 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 1,93,245 मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पूरे साल डेंगू फैलता है। हालांकि मानसून के मौसम में मामले बढ़ जाते हैं और मच्छरों के प्रजनन स्थलों की अधिकता के कारण मानसून के बाद के मौसम तक इनका प्रकोप जारी रहता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वित्त वर्ष 2023-24 में 7 फीसदी रहेगी GDP वृद्धि दर, RBI डिप्टी गवर्नर ने जताया अनुमान