Presidential Election : समर्थन के लिए बंगाल के BJP सांसदों से मिलेंगी द्रौपदी मुर्मू

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (15:44 IST)
कोलकाता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के मद्देनज़र मंगलवार को पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी।

सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए मुर्मू विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहीं हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब सात बजे कोलकाता पहुंचेंगी। भाजपा के एक नेता ने बताया, 12 जुलाई की सुबह वह सबसे पहले शहर में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर जाएंगी। फिर वह सुबह करीब 10 बजे एक होटल में भाजपा सांसदों से मिलेंगी।

बता दें कि मुर्मू का नौ जुलाई को कोलकाता जाने का कार्यक्रम था, लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री, 67 वर्षीय आबे की आठ जुलाई को जापान के एक पश्चिमी शहर नारा में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि ओडिशा की एक आदिवासी भाजपा नेता मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति की उम्मीदवार हो सकती थीं, अगर भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती।

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सहित गैर-भाजपा दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के 17 लोकसभा सांसद हैं। इनमें से अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में चले गए हैं लेकिन उन्होंने बतौर सांसद इस्तीफा नहीं दिया है।

राज्य विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं। इनमें से पांच तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं लेकिन उन्होंने भी बतौर विधायक इस्तीफा नहीं दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख