Publish Date: Sat, 26 Jun 2021 (15:29 IST)
Updated Date: Sat, 26 Jun 2021 (18:07 IST)
अमरूद के सूप को हर उम्र के व्यक्ति पी सकते हैं, क्योंकि यह सूप लो कैलोरी भी है। यह खासतौर पर कब्ज और पेट के हाजमे के लिए बहुत लाभकारी है। इसे बनाने की विधि एकदम सरल है। आइए जानें...
सामग्री :
2 पके पेरू (अमरूद, जाम), आधा चम्मच दाल चीनी पाउडर, आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च, नमक, काला नमक, पुदीने के पत्ते, शकर (स्वादानुसार)।
विधि :
सबसे पहले अमरूद के अंदर का गुदा निकालकर उसे एक बर्तन में उबाल लें। फिर उसमें सारी सामग्री मिलाकर छान लें।
अब इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर सूप बाउल में निकाल लें। ऊपर से पुदीने की दो-तीन पत्ती डालकर गरमा-गरम सर्व करें। यह सूप सेहत के लिए बहुत लाभदायी होता है।
नोट : अगर इसमें पुदीना डाला जाएं तो इसका स्वाद दुगुना हो जाता है।