Biodata Maker

सफर में होती हैं उल्टियां और मचलता है जी, तो इन 6 उपायों से मिलेगी राहत

Webdunia
ट्रैवलिंग करना किसी पसंद नहीं होता लेकिन कुछ लोगों को सफर के दौरान सेहत संबंधी परेशानियां होने लगती है, जिस वजह से वे सफर करने में हिचकिचाते है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और ट्रैवलिंग के दौरान आपको चक्कर आना, जी मचलना और उल्टियां आने जैसी परेशानी होती है तो, ये 5 टिप्स आपके बहुत काम आएंगे - 
 
1. सफर के दौरान आप मुंह में छोटा सा अदरक का टुकड़ा व इस फ्लेवर की कोई टॉफी रख लीजिए, इससे आपको जी मचलने की समस्या नहीं होगी।  आप चाहे तो सफर के दौरान अदरक वाली चाय भी पी सकते है, इससे भी फायदा होता है।
 
2. यदि आप कार में सफर कर रहे हैं तो किताबों से दूर रहें क्योंकि इन्हें पढ़ने व मोबाइल पर भी कुछ देखने से चक्कर आने लगते हैं।

ALSO READ: 27 सितंबर : 'विश्व पर्यटन दिवस' पर जानिए 10 सुंदर शहर जो घूमने के लिए हैं शानदार
 
3. कुछ चीजों की खुशबू भी सफर के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर कर सकती है। आप रुमाल पर मिंट के तेल की कुछ बूंदे छिड़क लें और बीच-बीच में इसे सूंघते रहें, साथ ही आप चाहे तो मिंट वाली चाय भी पी सकते हैं। इससे भी फायदा होता है। 
 
4. सफर पर निकलने से पहले अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, न तो भूखे रहें और न ही बहुत ज्यादा खाकर सफर पर निकलें। वसा और मिर्च-मसाले वाली चीजों को खाने से दूर रहें क्योंकि ऐसी चीजों को पचने में समय लगाता है। यदि सफर में बैठे रहना हो तो उल्टियां व जी घबराना जैसे परेशानी आ सकती है। 
 
6. अगर कार से सफर कर रहे हैं तो कोशिश करें की आगे वाली सीट पर बैठें। इससे आपको उल्टियां आना व जी घबराने जैसे परेशानी कम होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

National Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

PM मोदी के इजरायल दौरे में भारत की रक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत , भारत को हथियार नहीं, तकनीक चाहिए

अगला लेख