गर्मी में घूमने के लिए है विदेश की ये खास 5 जगहें

5 best cities in the world to visit in summer
अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (16:24 IST)
World Tour : गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चला है। यदि आप गर्मी की छुट्टियों में भारत से बाहर घुमने का प्लान बना रहे हैं और वह भी सस्ती एवं सुंदर जगहों पर घूमने का मन है हम आपको ले चलते हैं ऐसे खास 5 देश जहां जाकर आपको स्वर्ग जैसा आनंद आएगा। आओ जानते हैं कि गर्मी में विदेश में कहां जा सकते हैं।
 
1. मॉरीशस | mauritius : मॉरीशस एक समुद्री टापू है। यह भी बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश भी भारतीयों को पासपोर्ट के आधार पर बिना वीजा के प्रवेश देता है। आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक यात्रा कर सकते है। यह भी एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है। यहां पर लेस 7 कैस्केड्स और ले मोर्ने ब्रेबंट बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। गर्मी में सैर सपाटे के हिसाब से यह बहुत ही सस्ती और सुंदर जगह है।
 
2. भूटान | Bhutan : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्‍ट्र है।
3. वेनिस | Venice : इस शहर की सुंदरता को आप तभी समझ सकते हैं जबकि आप इसे अपनी आंखों से देखें। दुनिया के इस शहर की सुंदरता के लिए मात्र एक ही शब्द है 'अद्वितीय'। इस शहर की प्रत्येक इमारत कला का नमूना है और इनकी सुंदरता तब और भी बढ़ जाती है जब इनकी छाया शहर को काटने वाली नहरों में दिखाई देती है। इसका जादुई दृश्य मनोहारी और विस्मयकारी है और यहां पर पहुंचकर हम महसूस करते हैं मानो किसी वास्तविक परी लोक में आ गए हों। यह शहर दुनिया के अन्य आकर्षक स्थलों से इतना अद्भुत है कि किसी दूसरे शहर को वेनिस का नाम देना इसके साथ अन्याय होगा। 
 
4. एम्सटर्डम, नीदरलैंड्स | Amsterdam, Netherlands : एम्सटर्डम की मुख्य नहरों के किनारों पर बनी इमारतों में से प्रत्येक को एक ऐतिहासिक भवन कहा जा सकता है। इनका सुंदरता से अपार्टमेंट्‍स, दफ्तरों, कैफेज, रेस्त्राओं से लेकर वेश्यालयों तक के तौर पर सहेजा जा रहा है। ये सभी मिलकर एक ऐसी सौंदर्यपरक एकरूपता को बनाती हैं जोकि इसे दुनिया के सबसे आकर्षक शहरों में से एक बनाता है। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर पुल और बाइक्स मिलकर आकर्षक सड़कों को काटते हैं और इस विशेषता के जरिए असाधारण रूप से एक सुंदर, सजीला शहर साकार होता है। यह मशहूर कलाकार माइकल एंजेलो का शहर है।
 
5. रियो डी जनेरियो | Rio de Janeiro : ब्राजील में कहा जाता है कि ईश्वर ने छह दिनों में सारी दुनिया बनाई और पूरा सातवां दिन रियो को बनाने में लगाया। शहर के साथ इ‍तनी प्राकृतिक सुंदरता जुड़ी है कि इसे दुनिया के कुदरती तौर पर सर्वाधिक सुंदर शहरों में गिना जाता है। अगर इस शहर से इमारतों और जनसंख्या को हटा दिया जाए और कोई भी यहां पर प्रसिद्ध सुगरलोफ माउंटेन या कारकोवाडो प्रतिमा के शीर्ष पर जाकर देखे तो उसे दुनिया की सबसे सुंदर प्राकृतिक सम्पदा दिखाई देगी। समुद्र का नीलापन लिए हरे रंग की भूमध्यसागरीय पृष्ठभूमि मिल जाती है और समुद्रतटों पर बालू चांदी सी चमकती है और शायद इसी कारण से स्थानीय लोग इसे 'आश्चर्यजनक शहर' कहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अंदाज अपना अपना से लेकर अब सितारे जमीन पर तक, देखिए आमिर खान की बेमिसाल कॉमिक परफॉर्मेंस

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फेमस टिकटॉकर की मोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम

बाबिल खान के ब्रेकडाउन वीडियो पर करण जौहर का रिएक्शन आया सामने, बोले- मुझे भी उतना ही बुरा लगा जितना...

जानिए कौन हैं आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर' के शाइनिंग सितारे?

नितेश तिवारी की रामायण में हुई काजल अग्रवाल की एंट्री, निभाएंगी रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख