Dharma Sangrah

क्या अंतर है 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने के तरीके में, जानिए ये रोचक तथ्य

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर किस कारण होता है झंडावंदन के तरीके में अंतर

WD Feature Desk
सोमवार, 5 अगस्त 2024 (11:45 IST)
15 August Important Fact: हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था जबकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत एक गणराज्य बना था। इसलिए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, दोनों ही अवसरों पर झंडा फहराया जाता है पर क्या आप जानते हैं इस दोनों अवसरों पर झंडा फहराने के नियम अलग-अलग होते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता नहीं है। आज इस आलेख में हम आपको यही अन्तर बता रहे हैं।ALSO READ: राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में क्या अंतर होता है? जानिए देश की पहचान से जुड़े ये महत्वपूर्ण तथ्य

क्या हैं झंडा फहराने के अलग-अलग तरीके?
15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है लेकिन दोनों मौकों पर झंडा फहराने के तरीकें अलग हैं। स्वतंत्रता दिवस पर झंडे को नीचे से रस्सी खींचकर पहले ऊपर ले जाया जाता है फिर उसे खोलकर फहराया जाता है। इसे ध्वजारोहण (फ्लैग होस्टिंग) कहते हैं। इसके पीछे का इतिहास यह है कि जब भारत को आजादी मिली थी, तब ब्रिटिश सरकार ने अपना झंडा उतारकर भारत के झंडे को ऊपर चढ़ा कर फहराया था।

जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा पहले से ही ऊपर बंधा रहता है और उसे खोलकर फहराया जाता है, और इसे ध्वजारोहण नहीं बल्कि झंडा फहराना बोलते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण किया जाता है जबकि गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।

प्रधानमंत्री देश के राजनीतिक प्रमुख होते हैं इसलिए वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हैं जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख होते हैं इसलिए वे गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराते हैं। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था इसीलिए देश के संवैधानिक प्रमुख झंडा फहराते हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दूसरे देश के पॉलिटिशंस को आमंत्रित किया जाता है जबकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसा नहीं होता है। गणतंत्र दिवस का जश्न 29 जनवरी को बीटिंग रीट्रिट समारोह के बाद ख़त्म होता है जबकि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ 15 अगस्त को ही मनाया जाता है। 

गणतंत्र दिवस पर देश की सैन्य ताकत व सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखाई जाती है जबकि स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा कोई समारोह नहीं होता है।



सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्या है Epstein files का सच, यौन अपराधों के साथ ही खाते थे बच्चों का मांस, चौंकाने वाले खुलासे

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

पोलैंड के मंत्री ने खोल राज, पीएम मोदी ने किस तरह युक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

Pakistan में इमामबाड़े में आत्मघाती धमाका, 31 की मौत और 160 से अधिक घायल

अगला लेख