Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
-एमएल मोदी (नाना)
भारत हमको जान से प्यारा है,
ये तो सारे जहां से न्यारा है।
सर हिमालय है इसका,
कश्मीर इसका ताज है।
लहराता है तिरंगा शान से,
शांति का, अमन का देता ये पैगाम है।
इसकी रक्षा के लिए तो,
जान भी अपनी कुर्बान है।
जिसने सारे जग को अमन का पैगाम दिया,
उसका हम करते गुणगान हैं।
जिसे सारी दुनिया गुरु मानती है,
ऋषि-मुनियों की इस पावन धरा को,
'नाना' का बारंबार प्रणाम है।