Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 (14:59 IST)
Updated Date: Tue, 18 Mar 2025 (14:33 IST)
आइए यहां जानते हैं रंगपंचमी पर्व पर करने योग्य 5 खास उपयों के बारे में...
रंग पंचमी के 5 अचूक उपाय:
1. भगवान सूर्य को अर्घ्य दें: रंग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ और रोली मिलाएं। फिर, सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
2. भगवान कृष्ण को रंग अर्पित करें: इस दिन भगवान कृष्ण को रंग अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। आप भगवान कृष्ण को लाल, पीला, हरा या कोई भी रंग अर्पित कर सकते हैं। राधा-कृष्ण की लीलाओं के बारे में सभी जानते हैं, अत: इस दिन उन्हें रंग चढ़ाने से जीवन में प्रसन्नता का संचार होता है।
3. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं: रंग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा सा गंगा जल मिलाएं। फिर, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके साथ ही आप जल में अबीर, गुलाल डालकर भी शिव जी को अर्पित कर सकते हैं।
4. गरीबों को दान करें: रंग पंचमी के दिन गरीबों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों को भोजन, वस्त्र या रुपए-पैसे दान कर सकते हैं। रंग पंचमी के दिन किए गए इस उपाय से दूसरों की दुआएं हमें प्राप्त होती है।
5. परिवार के साथ समय बिताएं: रंग पंचमी परिवार के साथ मिलकर मनाने का त्योहार है। इस दिन अपने परिवार के साथ समय बिताएं और खुशियां मनाएं। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है तथा जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।