Hanuman Chalisa

होली खेलने से पहले करें ये कुछ खास उपाय, पढ़ें 20 खास बातें जो आपके काम की हैं

Webdunia
* होली खेलने से पहले ध्यान रखें ये 20 बातें, इन्हें अवश्‍य अपनाएं

-सरफ़राज़ ख़ान

रंगों के पर्व होली में लोग उत्साह से एक-दूसरे को रंग लगाते हुए शुभकामनाएं देते हैं लेकिन कुछ रंग ऐसे होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अत: होली खेलने से पहले ध्यान रखें ये 20 बातें, इन्हें अवश्‍य अपनाएं ताकि होली का मजा बरकरार रहे। 
 
* दांतों के बचाव के लिए डेंटल कैप्स का इस्तेमाल करें।
 
* नुकसानदायक रसायन वाले रंगों से बचाव के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें।
 
* पुराने या चलताऊ किस्म के कपड़े पहनें।
 
* फुल बांह की टी-शर्ट या शर्ट पहनें जिससे कि पूरी भुजा ढंकी रहे।
 
* मोजे पहनें।
 
* चमकदार और गहरे रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें।
 
* जब आप पर कोई जबरदस्ती रंग लगाए तो आंखें और होंठ जोर से बंद रखें।

 
* अपने शरीर और बालों में नारियल का या कोई अन्य तेल लगाएं ताकि रंगों का उस पर असर न हो। इसके बाद में रंगों को साफ करने में भी आसानी होती है।
 
* जब रंग को साफ करें तो गुनगुने पानी का प्रयोग करें और आंखों व मुंह को जोर से बंद रखें।
 
* सफर के दौरान कार के शीशे पूरी तरह बंद रखें।
 
* बालों को बचाने के लिए हैट या कैप का इस्तेमाल करें।
 
* दोस्तों के एक समूहों को जो हुड़दंग कर रहे हों, उनके साथ शामिल न हों।

 
* बेहतर यही है कि आप इनसे किनारा कर लें या फिर ऐसी जगह पर रुक जाएं, जहां आप अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
 
* बच्चों को अंडे, मिट्टी या गटर के पानी से होली खेलने से मना करें।
 
* अबीर के इस्तेमाल से परहेज करें, क्योंकि इसमें सीसा मिला होता है।
 
* बच्चों को अपने पड़ोसियों के साथ जबरन होली खेलने से रोकें।
 
* होली के दिन अकेले गली में न टहलें।
 
* पाउडर कलर और पानी का इस्तेमाल करें।
 
* अपने बच्चों के लिए बड़ी बाल्टी में पानी भरकर रखें ताकि वे गटर के पानी या अन्य गंदे पानी का इस्तेमाल न करें।
 
* भांग लेने से मानसिक संतुलन बिगड़ने के पूरे-पूरे चांस है, साथ ही दिमागी हालत में भी उल्टा असर होता है। अत: नशे के सेवन से दूर रहें।
 
(लेखक स्टार न्यूज़ एजेंसी से जुड़े हैं।)

ALSO READ: होली पर बाहर की इन चीजों से रहें दूर, ये 5 चीजें बिगाड़ देंगी आपकी सेहत

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

आदि शंकराचार्य का काल निर्धारण: 508 ईसा पूर्व या 788 ईस्वी में हुए थे शंकराचार्य?

अचानक बदलने वाली है इन 5 राशियों की तकदीर, ग्रहों का बड़ा संकेत

नास्त्रेदमस को टक्कर देते भारत के 7 भविष्यवक्ता, जानें चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

मांगलिक दोष और वैवाहिक जीवन: क्या वाकई यह डरावना है या सिर्फ एक भ्रांति?

करियर का चुनाव और कुंडली का दसवां भाव: ग्रहों के अनुसार चुनें सही कार्यक्षेत्र

सभी देखें

धर्म संसार

सीता नवमी 2026: माता जानकी के इन 5 उपायों से घर में बरसेगी खुशहाली

Lord Mahavir Swami: महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस पर जैन धर्मी क्या करते हैं?

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

श्री कुलदेवी स्तोत्रम् | Shri kuldevi stotram

सीता माता चालीसा | Sita Mata Chalisa

अगला लेख