Hanuman Chalisa

होली के 8 उपाय : 8 परिक्रमा, 8 सिक्के, 8 गुजिया, 8 कौड़ियां और 8 दीपक के ये उपाय जीवन को महका और चमका देंगे

Webdunia
होली का पर्व रंगों के अलावा कई तरह के उपायों के लिए भी जाना जाता है। होली की रात्रि में जब होलिका का दहन हो तब इन्हें आजमाएं.. ये 8 उपाय न सिर्फ हर आपदा-विपदा से बचाते हैं बल्कि जीवन में तरक्की के खूब सारे अवसर भी दिलाते हैं... 
 
1. 8 दीपक जलाएं : 4 तेल के और 4 घी के दीपक होलिका के सामने जलाएं। इनमें लौंग का जोड़ा यानी दो पूरी लौंग डालें और ॐ होलिकायै नम: का जाप करते हुए होलिका दहन से पहले पूजा के साथ रखें....इस उपाय से धन-धान्य का वरदान मिलेगा। 
 
2. जहां होलिका दहन होना है वहां छोटी या बड़ी रंगोली बनाएं.... प्रयास करें कि प्रमुख चार रंग लाल, हरा, नीला और पीला उसमें शामिल हो... इस उपाय से समृद्धि का आशीष मिलता है। 
 
3. 8 पीली और सफेद मिलीजुली कौड़ियां लेकर अपने परिवार के हर सदस्य के माथे पर से उतारें और होलिका दहन में डालें। इस उपाय से नजर भी उतरती है और अन्य अला-बला भी टलती है। 8 की संख्या होलाष्टक समाप्ति का प्रतीक है। 
 
4 . पुराने तांबे के 8 सिक्के होली की परिक्रमा में हाथ में लें और हालिका जलें तब उसकी अग्नि में तपाकर अपने पास रख लें। घर आकर इन्हें तिजोरी में रखें। बरकत बढ़ेगी। (8 की संख्या होलाष्टक के समाप्ति का प्रतीक है।) 
 
5. सिर्फ दीपावली पर ही नहीं बल्कि होली पर भी मां लक्ष्मी खुशियों का वरदान देती हैं। श्रीयंत्र पूजन के लिए भी होली का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। धन की आवक के लिए यह उपाय अचूक है। 
 
6. होली पूजन में तांबे, चांदी, पीतल के कलश का अत्यंत महत्व है। होली जिस दिन जलने वाली है उस दिन सुबह से कलश को पवित्रता से गंगाजल मिलाकर पूरा भर कर स्थापित कर दें और जब होली पूजन के लिए जाएं तो उसी से पानी की धार बनाते हुए 8 परिक्रमा दें। बाद में थोड़ा जल बचाकर अपने घर में छिड़क दें। इस उपाय से घर से नकारात्मक ताकतों का नाश होगा। 
 
7. इस दिन घर में लक्ष्मी, विष्णु, शिव, दुर्गा, श्रीकृष्ण को कमल का फूल अर्पित करें। अगर कमल का फूल संभव न हो तो अन्य फूल भी ले सकते हैं। 
 
8 . होली का पर्व है तो गुझिया तो बनेगी ही... आपको 8 गुजिया लेकर पहले होली को अर्पित करना है उसके बाद वह प्रसाद होलिका दहन में डाल देना है। फिर से याद दिला दें कि 8 की संख्या होलाष्टक के समाप्ति का प्रतीक है।
ALSO READ: होली 2023 : जब होली जले तब कौन सा मंत्र बोलें, नोट कर लें होली पूजा के शुभ मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

धर्म संसार

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख