गोस्वामी तुलसीदास : रामचरितमानस के रचयिता

एमके सांघी
रामचरितमानस रचने में,
क्या-क्या शोध किया होगा?
 
पूज्य तुलसीदासजी आपने,
स्वयं को होम किया होगा।
 
रात-रातों को जागे होंगे,
दिनों में भी आराम न किया होगा।
थकित शरीर, दुःखित चरणों को,
क्या कोई सेवक मिला होगा?
 
समय पर भोजन न किया होगा,
नदी तट पर होकर भी न जल पिया होगा।
राम प्रेम के आवेगों से,
संचित जल भी अंखियों से बहा होगा।
 
सूख गया होगा मुख, खो गई होगी सुध,
निश्चल मन राम में रमा होगा।
बूंद-बूंद से भरे सरोवर,
उसी तरह आपने रामचरित रचा होगा।
 
रामचरित का हर प्रसंग,
जीवन रस मन में उतरा होगा।
वही जीवन रस चौपाईयां बनकर,
आपकी कलम से बह निकला होगा।
 
मानस की स्वरचित पंक्तियों को,
आपने कई-कई बार पढ़ा होगा।
आज सब मगन मुग्ध हो जाते हैं पढ़कर,
आपका तो रोम-रोम खिला होगा।
 
पर आपको कुछ न मालूम होगा,
आप तो राममय हो गए होंगे।
चौपाई, छंद व दोहों की दुनिया में,
बस जाकर के खो गए होंगे।

 
आपके इस महाग्रंथ की राम कहानी,
तो बस जानते होंगे श्री राम।
श्री गुसांई आपको शत-शत नमन,
जन्मदिवस पर बारंबार शत-शत प्रणाम। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अक्षय तृतीया पर बनेंगे 3 अद्भुत संयोग, धन और सुख की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

महाभारत के अनुसार कब युद्ध करना चाहिए?

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

युद्ध के संबंध में क्या कहती है चाणक्य नीति?

पाकिस्तान में कितने हैं हिंदू मंदिर और कितने तोड़ दिए गए?

सभी देखें

धर्म संसार

भगवान परशुराम जयंती पर जानिए भृगुवंश की वंशावली

29 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

29 अप्रैल 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, तीर्थयात्रा में पीरिअड्स आने पर दर्शन करें या नहीं, जानिए महाराज का जवाब

भारत और पाकिस्तान की कुंडली में किसके ग्रह गोचर स्ट्रॉंग हैं, क्या मिलेगा PoK

अगला लेख
More