Hanuman Chalisa

गुरुवार और केले के पेड़ के पूजन का क्या है कनेक्शन

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (05:57 IST)
हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे सभी वारों में सर्वश्रेष्‍ठ वार माना जाता है। गुरुवार के बाद रविवार और मंगलवार का नंबर आता है। अधिकतर घरों में गुरुवार का व्रत रखा जाता है। गुरुवार के दिन पीपल और केले की पूजा का खास महत्व माना जाता है। आओ जानते हैं कि गुरुवार का केले के पेड़ से क्या है कनेक्शन।
 
गुरुवार बृहस्पति ग्रह का वार है। केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलने लगता है, क्योंकि केले का पौधा बुध और केतु ग्रह का कारक है। इसके घर के आसपास होने से इन ग्रहों के दोष दूर होते हैं परंतु इसे अपनी कुंडली की जांच करने के बाद ही लगाएं। र की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। घर के मुख्य द्वार और पिछले हिस्से पर केले के पौधे को न लगाएं। केले के पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें। केले के तने में लाल धागा बांधकर रखें।
 
केले के पौधे में साक्षात भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी विराजमान हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का नियमित भोग लगाने से वे अति प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा करते हैं। 
बृहस्पति के दिन श्री हरि विष्णु और गुरु महाराज की पूजा का महत्व माना गया है। धन व समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसकी नियमित पूजा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा अच्छी होती है। केले के पत्तों में प्रसाद बांटा जाता है और इसी पर भोजन भी खाया जाता है। ऐसा करने से इसके विशेष पोषक तत्व हमारे शरीर में जाकर हमें शांति प्रदान करते हैं।
 
गुरुवार के दिन केल के पौधे की जड़ में प्रतिदिन जल अर्पित करें। बृहस्पतिवार के दिन विशेष रूप से उसकी पूजा अर्चना करके थोड़ा सा कच्चा दूध भी चढ़ाएं और वहीं पर बैठकर विष्णु-लक्ष्मी से धनवान बनने की कामना करें। कहते हैं कि केले में साक्षात विष्णु और लक्ष्मी का वास होता है। घर में संतान हमेशा सुखी और संकटों से दूर रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अमरनाथ यात्रा 2026: क्या बर्फ के शिवलिंग के साथ पार्वती और गणेश भी होते हैं प्रकट?

अगला लेख