Publish Date: Fri, 28 Feb 2020 (11:02 IST)
Updated Date: Fri, 28 Feb 2020 (11:10 IST)
हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने किसी समय किसी प्रसंग में यह बात कही थी। आपको भी इससे सीख मिल सकती है। हालांकि ऐसे बातें पूर्व में कई विद्वान लोगों ने कही है। भाषा और संदर्भ बदलते रहते हैं, लेकिन सत्य वहीं का वहीं रहता है।
उन्होंने कहा था कि कोई भी काम एक दिन में नहीं सफल होता। काम एक पेड़ की तरह होता है। पहले उसकी आत्मा में एक बीज बोया जाता है, हिम्मत की खाद से उसे पोषित किया जाता है और मेहनत के पानी से उसे सींचा जाता है, तब जाकर सालों के बाद वह फल देने लायक होता है। सफलता के लिए इंतजार करना आना चाहिए। पौधे से फल की इच्छा रखना मूर्खता से अधिक कुछ भी नहीं।