Hanuman Chalisa

Motivational Story | ज्ञान कहीं ज्ञान ही न रह जाए

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (11:04 IST)
यह एक प्राचीन लोककथा है। ओशो रजनीश ने अपने प्रवचनों में इसे सुनाया था। यह कहानी कई लोगों के अलग अलग तरीके से सुनाई है। यह बहुत ही प्रेरणा देने वाली कहानी है। यदि आप इसे समझ जाते हैं तो यह ज्ञान ही नहीं बहुत अन्य जगहों के लिए भी उपयोगी है। इस कहानी को पिता पुत्र के संदर्भ में ही देखा जाता है।
 
 
एक गुरु के तीन प्रमुख शिष्य थे। तीनों में से किसी एक योग्य शिष्य को वह जिम्मेदारी सौंपना चाहता था। तीनों की बुद्धिमत्ता को परखने के लिए उसने कहा- सुनो! कुछ माह के लिए मैं तीर्थ जा रहा हूं। यह कुछ थोड़े से बीज हैं जिनकी तीन थैलियां हैं। एक-एक थैली तुम तीनों ले लो और इन्हें संभालकर रखना। मैं जब लौटूं तो यह बीज मुझे वापस चाहिए।
 
 
गुरु के जाने के बाद पहले शिष्य ने बहुत सोचने के बाद बीजों को सुरक्षित जगह रख दिया जहां से वह रोज बीजों की थैली निकालता और उन्हें साफ करके पुन: रख देता। दूसरे शिष्य ने सोचा इस तरह तो बीज खराब हो जाएंगे। उसने सोचा मैं इन्हें बाजार में बेच आऊं और जब गुरुजी आएंगे तो पुन: खरीदकर उन्हें दे दूंगा।
 
 
कुछ माह बाद गुरु लौटा और उसने अपने शिष्यों को बुलाया। पहले ने सुरक्षित रखे बीजों की थैली निकालकर रख दी जिसमें सारे बीज सड़ चुके थे। दूसरा बाजार गया और उतने ही बीज खरीदकर ले आया। तीसरे शिष्य से गुरु ने पूछा- तुमने क्या किया बीजों का? वह शिष्य अपने गुरु को आंगन में ले गया और कहा- देखिए आपने जो बीज दिए थे वह अब असंख्य फूल बन चुके हैं। गुरु उन ढेर सारे फूलों को देखकर खुश हो गया। उसने उस तीसरे शिष्य को अपना उत्तराधिकारी बना दिया।

इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि आपके पास जो है उसे बांटने, बढ़ाने से ही वह जीवित रहता है। इसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को भी होना चाहिए। बीज की तरह। ‍जीवन में वही सफल होता है जो संघर्ष में तपता है, फूटना है और अंत में टूटकर फूल बन जाता है। हमारे पास जो जो उसे संभालकर रखने की बजाया यह सोचा जाना चाहिए कि वह कैसे तीन या चार गुना हो।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख