suvichar

स्थानांतरण पर कविता : घर

Webdunia
-डॉ. प्रभा मुजुमदार

मुंबई
 
जिसे संवारा था तिनके-तिनके
उजाड़ रही हूं अपने हाथों 
जानती हूं इतने बरसों का जमा 
बहुत कुछ छोड़ना ही होगा।
 
चयन करती हूं
कम से कम चीजों का
जो साथ ले जाई जा सकती हैं।
 
मन-मन का पत्थर सीने पर रखकर
रद्दी के ढेर में डालती हूं
अपनी पसंदीदा किताबें
पत्रिकाएं, डायरियां
स्कूल की टीम से खेलते वक्त 
बच्चों को मिली हुईं शर्ट्स।
 
जीर्ण-शीर्ण, पुरानी मगर बेहद प्रिय साड़ियां
पुराने बर्तन, खिलौने, बड़े चाव से
रिकॉर्ड की हुई कैसेट्स 
अपना ही एक एक हिस्सा
जैसे तोड़-तोड़कर फेंक रही हूं।
 
यादों की गठरियां
खुल-खुलकर बिखर रही हैं
छूटी हुईं सारी चीजें सवाल करती हैं
जरूरतों के उन पलों की याद दिलाती हैं।
 
पता ही नहीं था
निर्जीव चीजों के पास 
इतनी सशक्त अभिव्यक्ति होती है
कह सकती हैं वे बच्चों की जुबान में 
गेंद से टूटे शीशों 
टेढ़े हुए पंखों की कहानी।
 
लड़ाई, झगड़े, जन्मदिन की पार्टियां
इन्हीं कमरों में
इकट्ठे हुए बच्चों के हंगामे
बीमारी, तीमारी और हिदायतें
पढ़ाई, परीक्षाएं साल-दर-साल
हॉस्टल में जाने के बाद भी 
मेरी ही तरह, उनकी राह ताकती
आहट सुनती, आंख बिछाती।
 
फेंकने, समेटने की 
यातनादायक घड़ियों के बाद
उजड़े हुए इन कमरों को देखकर 
एक खामोश रुलाई रोती हूं मैं।
 
साक्षी रहे जो कोने-अंतरे-दीवारें-दरवाजे
सुख-दु:ख के हर पल 
चैन, संबल, सत्कार मिला 
हर बार लौट आने पर
वह घर अब अपना नहीं लग रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख