Hanuman Chalisa

कृष्ण-कृष्ण तन आज हुआ

सुशील कुमार शर्मा
कृष्ण-कृष्ण तन आज हुआ है,
राधा-राधा मन चहका।
सुरभित-पुलकित मन है मेरा,
बगिया-सा जीवन महका।
 
अंतरमन की मधुर बेल पर,
कान्हा-कान्हा पुष्प खिले। 
नवसर्जित पुष्पित अभिलाषा,
राधा-राधा प्रेम मिले।
 
कृष्ण कर्म के हैं अधिष्ठाता,
राधा प्रेम की मर्यादा।
कृष्ण समर्पित जीवन जैसे,
राधा जीवन का वादा।
 
जीवन का उत्सव हैं राधा,
कृष्ण सत्य का भान सखे।
बरसाने की लली हैं राधा,
कृष्ण हैं बृज का मान सखे।
 
कृष्ण रहें राधा बनकर,
राधा, कृष्ण के अंदर हैं।
राधा इठलाती-सी नदिया,
कृष्ण आलंगित समंदर हैं।
 
मुरलीधर ने मुरली त्यागी,
राधा को उपहार दिया।
जीवन की सारी खुशियों को,
राधा पर ही वारि दिया।
 
प्रेम नहीं पाना होता है,
राधा ने यह सिद्ध किया।
कृष्ण से त्यागी परमेश्वर को,
त्याग से मन आबद्ध किया।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख