Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : आजादी...

सुशील कुमार शर्मा
आजादी का ये कैसा,
मतलब तुमने जाना है।
सिर्फ अपनी स्वार्थसिद्धि,
को ही तुमने आजादी माना है।
 
भारत की इस आजादी में,
कितनों ने मृत्यु वरण किया।
कितनों ने अपना घर छोड़ा,
कितनों ने जीवन-मरण किया।
 
अनगिनत अनाम शहीद,
हुए आजादी के मतवाले थे।
भारतमाता की पुकार,
पर वो कब रुकने वाले थे।
 
संघर्षों की आजादी को,
हमने यूं बदनाम किया।
राजनीति को सिर पे चढ़ा,
कर हमने ओछा काम किया।
 
आजादी का मतलब क्या,
गाली की अभिव्यक्ति है।
आजादी का मतलब क्या,
पाक की अंधभक्ति है।
 
आजादी का मतलब क्या,
जेएनयू के प्यारे हैं।
आजादी का मतलब,
क्या देशद्रोह के नारे हैं।
 
आजादी का मतलब क्या,
पाकपरस्ती होना है।
आजादी का मतलब क्या,
कश्मीर को खोना है।
 
आजादी का मतलब क्या,
कश्मीर के पत्थर हैं।
आजादी का मतलब क्या,
विस्फोटों के उत्तर हैं।
 
आजादी का मतलब क्या,
शिशुओं की सिसकारी है।
आजादी का मतलब,
क्या बच्चों की बेगारी है।
 
आजादी का मतलब क्या,
तुष्टिकरण की नीति है।
आजादी का मतलब क्या,
एक जाति-वर्ग से प्रीति है।
 
आजादी का मतलब,
गांधी का एक सपना है।
आजादी का मतलब,
ये प्यारा भारत अपना है।
 
आजादी का मतलब,
शास्त्री की खुद्दारी है।
आजादी का मतलब,
कलाम की ईमानदारी है।
 
आजादी का मतलब,
नेहरू का नेतृत्व है।
आजादी का मतलब,
वल्लभभाई का व्यक्तित्व है।
 
आजादी का मतलब,
वीर सुभाष का मान है।
आजादी का मतलब,
भगतसिंह का बलिदान है।
 
आओ हम सब मिलकर,
एक नया विचार करें।
सबको साथ में लेकर हम,
सपनों को साकार करें।
 
स्वस्थ और विकसित भारत,
का सपना सच करना होगा।
आजादी को अक्षुण्ण बनाने,
मिल-जुलकर रहना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख