Hanuman Chalisa

प्रेम की पाती प्रीतम के नाम

मधु टाक
हर राज दिल का तुम्हें बताने को जी चाहता है
हर इक सांस में तुम्हें बसाने को जी चाहता है
यही है मेरे प्यार,नेह और विश्वास की बंदगी
खुद से ज्यादा तुम्हें प्यार करने को जी चाहता है 
 
चाँद तारों की सौगात तुम्हें देने को जी चाहता है
खुदा के बदले तेरी बंदगी करने को जी चाहता है
न लगे कभी नजर तुम्हें इस बेरहम जमाने की
सर पर से तेेरे खुद को वारने को जी चाहता है
 
राहों में सदा  चिराग  जलाने को जी चाहता है 
दामन में उनके सितारे सजाने को जी चाहता है 
हर इक ख़्वाब जो देखा मुकम्मल हो जाए
तेरी चाहत को तकदीर बनाने को जी चाहता है 
 
हर इक खुशी साथ तेरे बिताने को जी चाहता है 
हर मुश्किलों से तुम्हें बचाने के जी चाहता है 
धड़कते हुए दिल की यही आरजू है हर पल
दो रंगी दुनिया से तुम्हें बचाने के जी चाहता है
 
बहते झरनों का संगीत सुनाने को जी चाहता है 
चाँद की चांदनी में तुम्हें सुलाने को जी चाहता है 
कुदरत ने जो बक्शे हैं तोहफे बेशकीमती"मधु"
दामन में तेरे कोहनूर जड़ने को जी चाहता है...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख