Hanuman Chalisa

श्रद्धांजलि लता दीदी : शांत गीत, शांत संगीत

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल'
शांत गीत, शांत संगीत,
शांत हुई कोकिल स्वर।
नाद ब्रह्म में लीन हुई,
लता दीदी रहेगी अमर।।
 
भारतीय गीतों की आत्मा,
वाणी में सदा रही शारदा।
संगीत महायुग अंत हुआ,
देश फूट-फूटकर रो रहा ।। 
 
1929 इंदौर शहर में जन्मी,
छोटी उम्र में पिता को खोया।
भाई-बहनों में सबसे  बड़ी,
सबके सपनों को पूर्ण किया।।
 
साधिका संघर्षो में डटी रही,
गायन, अभिनय में तप किया।
सुव्यवहार, विनम्रता रखती,
अद्वितीय प्रतिभा परिचय दिया।।
 
एक से बढ़कर एक गाने गाए,
पीढ़िया सदियों तक गाएंगी।
नाम बदलेगे, चेहरे बदलेगे,
पर आवाज़ ना भुलाई जाएगी।। 
 
20भाषा, 30हजार गीत गाए,
कई पुरस्कार, भारतरत्न पाया।  
गायकी विश्वकीर्तिमान रचाए,
विशिष्टता से दशकों राज किया।।
 
गुणों का जितना बखान करूँ,
कलमस्याही कम पड़ जाएगी।
स्वर साम्राज्ञी हेतु जो भी कहूँ,
शब्दसंग्रह में कमी आ जाएगी।।
 
यह पहला कैसा बसंत आया,
पतझड़ की अनुभूति करा रहा।
संस्कारों की धनी, "राष्ट्र दीदी"
देश विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा।।
 
©®सपना सी.पी.साहू "स्वप्निल"
इंदौर (म.प्र.)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

अगला लेख