Hanuman Chalisa

उत्तरायण पर कविता : मन की मकर राशि में छा जाओ देव बनकर

डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज
उत्तरायण 
 
कि देखो,
 
फागुन भी टोह ले रहा
 
और खेतों की मेड़ पर
 
उग आईं हैं
 
टेसू चटकाती
 
सुर्ख होती डालियां 
 
तो किसी शीत भरी
 
पर गुनगुनी शाम की तरह
 
गुज़र जाओ इस गली
 
अंजुली भर गरमाहट लेकर
 
आभासों के मेरे सूरज
 
मन की मकर राशि में
 
छा जाओ देव बनकर
 
तुम्हारी उष्मा
 
भय के तमाम कपाटों को 
 
पिघलाकर
 
भर देगी आत्मा के घाव
 
और क्षत-विक्षत
 
भीष्म की देह सी
 
शूलों की शय्या पर
 
पड़ी आस पा जाए मोक्ष 
 
हो जाए उत्तरायण...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

अगला लेख