हिन्दी कविता : दीया रात में जलता रहा...

अमरेश सिंह भदोरिया
संघर्षों में जीवन उसका,
हर पल ही ढलता रहा।
दीया रात में जलता रहा,
दीया रात में जलता रहा। 
 
1.
रोशनी के रोजगार में,
रोज सूखती बाती।
हल्की हवा के झोंके से, 
लौ भी हिल-डुल जाती।
 
ख्वाब अंधेरों से लड़ने का,
सपनों में पलता रहा।
दीया रात में जलता रहा,
दीया रात में जलता रहा।
 
2.
काली-काली रातों के,
किस्से काले-काले।
अभाव के हिस्से में,
कब आते यहां उजाले। 
 
समय का हर पाशा उसकी,
किस्मत को छलता रहा।
दीया रात में जलता रहा,
दीया रात में जलता रहा।
 
3.
चांदनी की किरणें भी,
बस मुंडेर तक आतीं।
समता के आंगन में वह,
भेदभाव फैलाती। 
 
खोटी बात है वर्गभेद तो,
ये सिक्का क्यों चलता रहा।
दीया रात में जलता रहा,
दीया रात में जलता रहा।
 
4.
अगर हमारी और तुम्हारी,
होती सोच सयानी।
प्रेमचंद फिर कभी नहीं,
लिखते गोदान कहानी। 
 
बोतल रही पुरानी 'अमरेश',
लेबल ही बदलता रहा।
दीया रात में जलता रहा,
दीया रात में जलता रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

व (V) अक्षर से ढूंढ रहे हैं अपने लाड़ले के लिए नाम, तो एक बार ये विकल्प ज़रूर देखें

डाइट में शामिल करें Brazil Nuts, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

बारिश के मौसम में पसंद है भुना हुआ भुट्टा खाना? जान लें इसके 5 बेहतरीन फायदे

उमस से चिपचिपी हो जाती है स्किन तो ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

क्या बारिश के मौसम में भी ज़रूरी है सनस्क्रीन? क्या होगा अगर नहीं लगाया बारिश में सन प्रोटेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं चिया सीड्स, मिलते हैं ये फायदे

देसी घी से बने नेचुरल मॉइस्चराइजर से पाएं ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा

लगाएं कद्दू से बने ये हेयर मास्क, बारिश में दूर होंगी बालों से जुड़ी कई समस्याएं

इस ग्रीन डिटॉक्स ड्रिंक को अपने आहार में करें शामिल, नहीं होंगी त्वचा और बालों की समस्याएं

गुड़हल से बने कंडीशनर से लाएं बालों में चमक, जानें बनाने का तरीका और फायदे

अगला लेख
More