Hanuman Chalisa
✕

हिन्दी कविता : हारना

राकेशधर द्विवेदी
वैसे तो हारना एक 
दु:खदायी क्रिया है
लेकिन कभी-कभी यह
सुखदायी भी हो जाता है।
 
जैसे हम हार जाते 
हैं किसी छोटे से 
बच्चे से खेल में
और खुश होते हैं
उसकी जीत की खुशी में
ताली बजाने पर।
 
या फिर हार जाते हैं
बड़े-बड़े सूरमा, वीर
किसी नवयुवती की 
सुन्दर मुस्कान के समक्ष।
 
वैसे ही अक्सर 
हार जाते हैं लोगों की 
आशाएं, आस-विश्वास
वादा इत्यादि अनेक 
स्वनामधन्य जनप्रतिनिधि 
सामान्य जन को यह समझाते हुए
कि हार के बाद ही जीत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख