अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान। हमारा चन्द्रयान!!
भारत का गौरव, इसरो की क्षमताओं का प्रमाण।
अपनी तकनीक, अपना प्रक्षेपण, अपना ही आकलन-अनुमान।।
भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभाओं का अति उज्ज्वल कीर्तिमान।
विश्व बिरादरी में स्थापित अपना गौरवमय स्थान।।
हमारा चन्द्रयान।।
चन्द्र से मुलाकात का है यह दूसरा चरण।
मानव-यान भेजने की ओर नव-साहस का संवरण।।
कम लागत वाली स्वदेशी तकनीकों का अनुपम उदाहरण।
किया नहीं विदेशों का हमने अंधानुकरण।।
अंतरिक्ष विज्ञान में प्रगति का एक नया सोपान।
हमारा चन्द्रयान।।
मंगल और चन्द्र से अब हमारी निकट दोस्ती होगी।
और हमारी कार्ययोजनाएं विश्वभर से सस्ती होंगी।
देखेगा संसार हमारी ओर असमंजस से,
अंतरिक्ष में स्थापित हमारी एक अलग हस्ती होगी।।
अब सूर्य मिशन का भी शीघ्र होने को है ऐलान।
सफल मिशन चन्द्रयान।।
About Writer
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय....
और पढ़ें