suvichar

कविता : सबने मना ली दिवाली

Webdunia
पं. डॉ. भरत कुमार ओझा ''भानु'' 
 
सबने मना ली दिवाली
तो सबको ही बधाई 
पर एक बात बताओ यारों 
किसने कैसी दिवाली मनाई ?
 
क्या त्यौहार में हर कोई 
अपने लिए ही जिया ?
या किसी गरीब के घर भी
जाकर लगाया दिया ?
 
क्या किसी की मायूसी को 
दूर जरा कर पाए ?
या केवल अपने लिए ही 
खील-बताशे लाए ?
 
क्या सभी ने अपने लिए ही 
सिलवाए नए-नए कपड़े?
या किसी बस्ती के भी 
हरण किए कुछ लफड़े ?
 
अनाथाश्रमों, वृद्धाश्रमों आदि की 
क्या याद किसी को आई ?
या केवल अपने ही घरों में 
सबने मिठाई खाई ?
 
क्या अपने आंगन में ही 
सबने पटाखे फोड़े ?
या मुरझाए पड़ोसी के भी 
आंसू पोछने दौड़े ?
 
अपने लिए तो मना लेते हैं सब 
रंग-बिरंगे हर त्यौहार
जो ओरों की भी सुध लें ''भानु''
तो जग में आएगा निखार। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख