sundarkand

ग़ज़ल: सर झुकाना आ जाये

Webdunia
डॉ. रूपेश जैन 'राहत'
 
नज़ाकत-ए-जानाँ1 देखकर सुकून-ए-बे-कराँ2 आ जाये
चाहता हूँ बेबाक इश्क़ मिरे बे-सोज़3 ज़माना आ जाये
 
मुज़्मर4 तेरी अच्छाई हम-नफ़्स मुझमे, क़िस्मत मिरी
लिखे जब तारीख़े-मुहब्बत5 तो हमारा फ़साना आ जाये
 
माना हरहाल मुस्कुराते रहना है रिवायत-ए-जवानी6
जुस्तजू इतनी दौर-ए-ग़म7 में रिश्ते निभाना आ जाये
 
बे-लिहाज़8 बस्ती में हो चला मतलब-आश्ना9 हर कोई
भरोसा रखने से बेहतर दर्द-ए-बेकसी10 भुलाना आ जाये
 
इबादत-गुज़ार11 हूँ मिरे मालिक़ इनायत बख्शते रहना
दुआ 'राहत' नाम तिरा आये तो सर झुकाना आ जाये


 
शब्दार्थ:
 
१ नज़ाकत-ए-जानाँ -: प्रिय की सादगी
२ सुकून-ए-बे-कराँ -:  अशांत की शांति/ असीम शांति
३ बे-सोज़ -: जिसमें जलन न हो
४ मुज़्मर -: छुपी हुई
५ तारीख़े-मुहब्बत -: प्रेम का इतिहास
६ रिवायत-ए-जवानी -: युवा होने के नाते, युवाओं की परंपरा
७ दौर-ए-ग़म -: पीड़ा का समय
८ बे-लिहाज़ -:बेशर्म
९ मतलब-आश्ना -: मतलब से प्यार करने वाला
१० दर्द-ए-बेकसी - असहाय होनें की पीड़ा
११ इबादत-गुज़ार - भक्त, प्रार्थना करने वाला

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख