dharma sangrah

ठंड पर दोहे: आंगन में जलने लगा

सुशील कुमार शर्मा
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (17:01 IST)
कुहरे की चादर तनी, सिमटी धूप उदास।
तन मन सब ठंडा हुआ, थर थर कांपे श्वास।
 
आंगन में जलने लगा, किस्सों भरा अलाव।
ठंड सिखाए साथ में, रिश्तों का पहनाव।
 
सुबह धुंध से घिर रही, रात हुई चुपचाप।
ठंड ओढ़ कर आ गई, स्मृतियों के आलाप।
 
ठंड भरी मुस्कान में, अपनेपन का ताप।
रिश्तों में गर्मी बढ़ी, बढ़ा चाय का जाप।
 
नदिया खड़ी किनार पर, चुप है उसकी धार।
धीमी कर दी ठंड ने, समय तेज रफ़्तार।
 
सूखी टहनी पेड़ की, कुहरे का परिवेश।
ठंड सिखाती धैर्य का, मौन भरा उपदेश।
 
गरम रजाई में छुपे, बड़े बड़े बलवान।
ठंड मात्र अब एक ही, खड़ी है सीना तान। 
 
चाह चाय की चित्त में, जागा मन का राग।
गरम पकोड़े देख कर, ठंड रही है भाग।
 
रात ठिठुर कर कह रही, सुन ले मन की बात।
फटी रजाई झेलती, ठिठुरन के आघात।
 
कंबल में लिपटा हुआ, सपना देखे भोर।
ठंड ठठा कर हंस रही, धीमे हैं सब शोर।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ: बसंत पंचमी और प्रकृति पर हिन्दी में भावपूर्ण कविता: बसंत का मधुर संदेश

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

अगला लेख