Hanuman Chalisa

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि आज, पढ़ें 25 प्रेरणादायक संदेश

Webdunia
Rabindranath Tagore Quotes: 7 अगस्त 1941 को नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रख्यात भारतीय लेखक रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम भारत माता के एक सच्चे सपूत को नमन करते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर को विश्वकवि और भारत के उच्च कोटि का साहित्यकार माना जाता हैं। टैगोर जी उनके अनमोल विचार हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायी हैं। यहां आपके के लिए प्रस्तुत हैं के 25 अनमोल विचार-
 
रवीन्द्रनाथ ठाकुर के प्रेरक विचार : Rabindranath Tagore Quotes
 
1. रवीन्द्रनाथ टैगोर कहते हैं कि तथ्य कई हैं, पर सत्य एक ही है।
 
2. वह जो भलाई करने में बहुत ज्यादा व्यस्त है, स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाता। 
 
3. हमें आजादी तब मिलती है जब हम इसकी पूरी कीमत चुका देते हैं।
 
4. जो अपना है, वह मिलकर ही रहेगा।
 
5. खुद को कला में उजागर करता है कलाकृति को नहीं।
 
6. सभी गलतियों के लिए अगर आप दरवाजे बंद कर दोगे तो सत्य बाहर रह जाएगा। 
 
7. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर समस्या न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका सामना निडर होकर करें।
 
8. फूल जो अकेला है, कांटों से ईर्ष्या न करे, जो कि गिनती में अधिक हैं।
 
9. सच्चा प्रेम स्वतंत्रता देता है, अधिकार का दावा नहीं करता।
 
10. जब मैं अपने आप पर हंसता हूं, तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ बहुत कम हो जाता है।
 
11. सिर्फ नदी किनारे खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते।
 
12. हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम इस दुनिया से प्रेम करते हैं।
 
13. मौत प्रकाश को खत्म करना नहीं है, ये सिर्फ दीपक को बुझाना है, क्योंकि सुबह हो गई है।
 
14. वो मनुष्य जो दूसरों का अच्छा करने में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है, वह स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाता।
 
15. मूर्ति का टूट कर धूल में मिल जाना इस बात को साबित करता है कि भगवान की धूल आपकी मूर्ति से महान है। 
 
16. बर्तन में रखा पानी चमकता है, समुद्र का पानी अस्पष्ट प्रतीत होता है। लघु सत्य स्पष्ट शब्दों से बताया जा सकता है, पर महान सत्य मौन रहता है।
 
17. आस्था वह चिड़िया है जो अंधेरा होने पर भी उजाले को महसूस करती है। 
 
18. हर बच्चा इसी संदेश के साथ इस दुनिया में आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।
 
19. तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह होता है जिसमे सिर्फ ब्लेड है, यह इसका प्रयोग करने वाले के हाथ से खून निकाल देता है। 
 
20. उच्चतम शिक्षा वो नहीं जो हमें सिर्फ जानकारी देती है बल्कि वह है जो हमारे जीवन को सफलता का एक नया आयाम देती है।
 
21. संगीत दो आत्माओं के बीच के अनंत को भरता है।
 
22. फूल की पंखुडियां तोड़ कर आप उसकी खूबसूरती को इकठ्ठा नहीं कर सकते। 
 
23. दोस्ती की गहराई परिचय की लंबाई पर निर्भर नहीं करती
 
24. ये पेड़ धरती द्वारा स्वर्ग से बोलने की कोशिश है।
 
25. जब हम विनम्रता में महान होते हैं, तभी हम महानता के सबसे करीब होते हैं।

RK.

ALSO READ: 7 अगस्त: रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि: जानें 25 रोचक तथ्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख