sundarkand

पंछी वसंत ऋतु में ही क्यों गाते हैं?

Webdunia
क्या आपने कभी सोचा है कि पक्षी वसंत ऋतु में ही क्यों गाते हैं? आप कह सकते हैं कि यह मौसम के रूमानी होने का असर होता है, लेकिन अब नए शोध से यह बात सामने आई है कि जिस प्रकार मनुष्यों पर मौसम में उतार-चढ़ाव का असर होता है, उसी प्रकार पक्षी भी वसंत ऋतु में हार्मोन में बदलाव के कारण गाते हैं और हार्मोन में यह बदलाव दिन लंबे होने की वजह से होता है। 
 
अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं के एक दल ने पक्षियों के दिमाग में होने वाले परिवर्तन का पता लगाया है। उन्होंने पाया कि पीयूष ग्रंथि के समीप की कोशिकाएँ वसंत ऋतु में एक हार्मोन छोड़ती हैं, जो उन्हें संसर्ग के लिए तैयार करता है। ब्रिटेन में रोसलिन इंस्टीट्यूट के मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर पीटर शार्प ने बताया है कि हमें यह पता था कि मौसम में परिवर्तन से दिमाग का कौन-सा हिस्सा प्रभावित होता है, लेकिन अब तक हमें यह नहीं पता था कि इसमें वास्तव में क्या प्रक्रिया होती है। 
 
अब हमने वसंत ऋतु आने पर मस्तिष्क की सक्रियता की प्रक्रिया के मुख्य तत्व की पहचान कर ली है। पूर्व में इस प्रकार की खोज करना असंभव था, लेकिन अब आधुनिक तकनीकी ने हमें हजारों जींस को स्केन करने में सक्षम बना दिया है, जिससे हम पता लगा सकते हैं कि मौसम में बदलाव से कौन-सा हिस्सा प्रभावित होता है। 
 
शोधकर्ताओं की टीम ने माइक्रो ऐरे नामक एक विशेष जीन चिप का इस्तेमाल कर जापानी क्वेल से लिए गए 28 हजार जींस को स्केन किया, जिस पर लंबे और छोटे दिनों के अनुसार कम-ज्यादा रोशनी पड़ी। उन्होंने पाया कि मस्तिष्क की सतह पर कोशिकाओं में जींस उस समय सक्रिय हो गए, जब पक्षी को अधिक रोशनी मिली। इसका परिणाम यह हुआ कि कोशिकाओं ने थायरोट्रोफिन नामक हार्मोन छोड़ना शुरू कर दिया। 
 
पूर्व में वृद्धि तथा मैटाबोलिज्म से जुड़े इस हार्मोन ने अप्रत्यक्ष रूप से पीयूष ग्रंथि को सक्रिय कर दिया। इससे पक्षियों के अंडकोष बढ़ना शुरू हो गए और परिणामस्वरूप उन्होंने साथी को आकर्षित करने के लिए पुकारना शुरू कर दिया। 

सम्बंधित जानकारी

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख