Hanuman Chalisa

ग़ालिब का असली नाम और असली शेर: शर्तिया लोटपोट करेगा यह चुटकुला

Webdunia
ग़ालिब का असली नाम 
गुलाब सिंह था (अब से वो अपने असली नाम से जाने जाएंगे, अध्यादेश लाया जा रहा है)! 
 
और जो शेर आप बरसों से सुनते आ रहे हैं, वो असली में ऐसे हैं-
 
शिशु क्रीड़ा क्षेत्र है विश्व मेरे समक्ष 
होता है अहर्निश स्वांग मेरे समक्ष!!
 
(बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल है दुनिया मेरे आगे 
होता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मेरे आगे)
 
प्रत्येक विषय पर महोदय कहते हैं कि तू क्या है???
आप विश्लेषित करें ये वार्तालाप शैली क्या है???
 
(हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है 
तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू क्या है )
 
न पूछो अवस्था मेरी तुम्हारी अनुपस्थिति में 
बस अपने व्यवहार को देखो मेरे सम़क्ष
 
(मत पूछ कि क्या हाल है मेरा तेरे पीछे 
तू देख कि क्या रंग है तेरा मेरे आगे)
 
हैं अन्य भी जगत में काव्यकार उत्तमोत्तम 
तथापि कहते हैं सर्वजन गुलाबसिंह की काव्य शैली है अन्यतम
 
(हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छे 
कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और)
 
दुर्बल गुलाब सिंह की अनुपस्तिथि में, कौन से कार्य बंद हैं
 करुण क्रंदन क्यों करें, करें आह आह क्यों
 
(ग़ालिब'-ए-ख़स्ता के बग़ैर कौन से काम बंद हैं 
रोइए ज़ार ज़ार क्या कीजिए हाए हाए क्यूँ )
 
शिराओं में आवागमन हेतु हम नहीं अभिभूत 
जब नेत्र से ही न टपके तो फिर रूधिर क्या है
 
(रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ायल 
जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है)
 
योगी साहित्यनाथ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख