dharma sangrah

विश्व हिन्दी दिवस 2024 कब है, क्या है इसका महत्व

WD Feature Desk
When is Hindi Day
World Hindi Day 2024: प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्‍व हिन्दी दिवस मनाया जाता है जबकि भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दोनों ही दिवसों का उद्येश्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना ही होता है। विश्‍व हिंदी दिवस को संपूर्ण विश्‍व के अधिकतर देशों में मनाया जाता है।
 
पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। विश्‍व हिंदी दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 2006 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की थी। 2006 के बाद से हर साल यह दिवस विश्‍व स्‍तर पर बनाया जा रहा है। 
 
नॉर्वे में पहला 'विश्व हिंदी दिवस' भारतीय दूतावास ने मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। फिलहाल भारत समेत पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहानसबर्ग जैसे देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है।
hindi divas 10 january
विश्‍व हिंदी दिवस का महत्व : 
हमारे देश में कई भाषाएं बोली और लिखी जाती हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जबकि संस्कृत के बाद संपूर्ण भारत में संपर्क की कोई भाषा थी तो वह हिंदी ही थी। मुगल और अंग्रेज काल में हिंदी को कुछ राज्यों की भाषा ही बनाकर उपेक्षित कर दिया गया। यहीं नहीं हिंदी के नाम पर उत्तर और दक्षिण भारत को आपस में लड़ाया भी गया ताकि हिंदी कभी भी भारत के संपर्क की भाषा नहीं बन सके। मुगलों ने ऊर्दू को लादा तो अंग्रेजों ने अंग्रेजी को। इस तरह हिन्दी अब पहले जैसी हिंदी नहीं रही इसीलिए हिंदी दिवस मनाए जाने की जरूरत महसूस हुई। विदेशों में भारतीय दूतावास पर विश्‍व हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन होते हैं। सभी सरकारी ऑफिस में हिंदी में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 
 
आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्‍त है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।
 
अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्‍त अरब साउथ अफ्रीका, अमीरात, युगांडा, और मॉरीशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है। साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी शब्दों को शामिल किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख