Publish Date: Mon, 18 Sep 2023 (18:54 IST)
Updated Date: Mon, 09 Oct 2023 (11:22 IST)
Benefits of eating mixed wheat flour: देश के शहरी क्षेत्रों में करीब करीब सभी लोग गेहूं के आटे की रोटी ही खाते हैं। देश भर में गेहूं की रोटियों को लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इसी के साथ आजकल मैदे से बची चीजें भी बहुत खाई जा रही है। इससे कई तरह के रोग उत्पन्न हो रहे हैं। यदि आप भी गेहूं से बनी रोटी खाते हैं तो गेहूं के आटे में एक चीज डालकर उसकी रोटी बनाकर खाएं। 5 तरह के रोग दूर रहेंगे।
क्या मिलाएं गेहूं के आटे में?
-
आपको करना ये है कि गेहूं को जब पिसवाने जाएं तो उसके साथ काले चने या मक्का दोनों में से कोई एक भी पिसवा लें।
-
10 किलों गेहूं में 1 किलो काले चने और 2 किलो मक्का पिसवाकर उसका आटा रख लें।
-
करना ये है कि 10 किलो आटे में 1 किलो काला चना पिसवा रहे हैं तो दूसरे अलग से 10 किलो में 2 किलो मक्का पिसवाकर रखें।
-
कभी मक्का मिले आटे की तो कभी काले चने मिले आटे की रोटी बनवाकर खाएं।
-
जब आप सामान्य गेहूं के आटे में कोई दूसरे अनाज का आटा मिलाकर रोटी बनाते हैं तो यह अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट हो जाता है।
इस मिक्स आटे की रोटी खाने के फायदे:
1. इस मिक्स आटे की रोटी खाने से कब्ज की समस्या दूर होगी। यह पाचन क्रिया को सही करता है।
2. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है जिसके चलते हार्ट की समस्या नहीं होती है।
3. यह बल्ड में ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करता है जिसके चलते डायबिटीज होने की संभावना कम होती है।
4. यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है, क्योंकि जब पाचन सही रहेगा को रक्त प्रवाह भी सही रहेगा।
5. यह शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व प्रदान करता है, जिसके चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।