Publish Date: Fri, 24 Jan 2020 (11:44 IST)
Updated Date: Fri, 24 Jan 2020 (11:47 IST)
बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 43 की हो चुकी हैं, लेकिन इंडस्ट्री में सबसे फिट और यंग नजर आती हैं। अपने फिगर के लिए उन्हें बॉलीवुड में यम्मी मम्मी कहा जाता है। खास बात है कि शादी करने और मां बनने के बाद शिल्पा और ज्यादा फिट हो गई हैं। उन्होंने अपना योगा डीवीडी भी लॉन्च किया है, इसके साथ ही शिल्पा का एक फिटनेस एप्प भी है। आइए जानते हैं शिल्पा खुद को कैसे इतना फिट और यंग बनाए हुए हैं।
कार्डियो, स्ट्रेंथ और योगा
शिल्पा के वर्कआउट में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगा शामिल है। वे सप्ताह में पांच दिन वर्कआउट करती हैं। इसमें दो दिन योगा और शेष तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो लेती हैं।
मेडिटेशन
हैवी एक्सरसाइज के अलावा शिल्पा रोजाना वर्कआउट के बाद मेडिटेशन करती हैं। खुद को रिलेक्स करती हैं। वो मेडिटेशन को 10 से 15 मिनट देती हैं।
ये होता है शिल्पा की डाइट में
शिल्पा अपने दिन की शुरूआत आंवला और एलोवेरा जूस से करती हैं। वो सिर्फ ऑलिव ऑइल में बना खाना ही खाती है। शिल्पा को नॉनवेजिटेरियन खाना ज्यादा पसंद है।
प्रोटीन शेक
योगा और व्यायाम के बाद शिल्पा प्रोटीन शेक लेना पसंद करती हैं। सप्ताह में 5 दिन वो अपने खाने पर बहुत ध्यान देती हैं, एक दिन वो बाहर का खाना खाती हैं। शिल्पा खाने में स्नैक्स नहीं लेती हैं, उनका मानना है कि स्नैक्स में कैलोरी ज्यादा होती है।
ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट में शिल्पा 1 कटोरी दलिया और 1 कप चाय लेती हैं। लंच में घी लगी रोटी, चिकन, दाल, रिफाइंड तेल में बनी सब्जी खाना पंसद करती हैं।