Dharma Sangrah

साबूदाने की खिचड़ी खाने के 2 खास नुकसान

Webdunia
किसी भी खास अवसर पर या व्रत-उपवास के दिनों में हम सभी साबूदाना और उससे बने व्यंजनों का उपयोग खास तौर पर करते हैं। व्रत में हममें से ज्यादातर लोग आलू और साबूदाने के व्यंजन बनाकर खाते हैं, लेकिन ये दोनों चीजें कब्ज बनाने और पाचन बिगाड़ने का काम करती हैं। अगर आप बाजार से खुला साबूदाना खरीदते हैं, तो इसमें मिलावट होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए साबूदाना हमेशा अच्छी क्वॉलिटी और सर्ट‍िफाइड कंपनी का ही खरीदें।
 
दरअसल सामान्य तौर पर समझा जाए तो साबूदाना पूरी तरह से वानस्पतिक है, यह सागो पाम नामक पौधे के तने व जड़ में पाए जाने वाले गूदे से बनाया जाता है। साबूदाना दिखने में सफेद मोतियों जैसा, लेकिन खाने योग्य पदार्थ है। वैसे साबूदाने की खिचड़ी लोगों में अधिक प्रिय है। साबूदाने की खिचड़ी के अलावा इसके पापड़, चकली, बड़े, टिकिया, खीर, चाट, डोसा, पेटिस आदि कई प्रकार के व्यंजन बनाकर उपयोग में लाया जाता है। 
 
साबूदाना के अधिक सेवन से सेहत के कई दुष्प्रभाव हमें देखने को भी मिलते हैं। जहां इसका अधिक सेवन हमारे मस्तिष्क और हृदय को नुकसान पहुंचाता है, वहीं हमें सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द की शिकायत, उल्टी, रक्त का विकार, सिर दर्द और थायराइड जैसी कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। क्या आपको पता है कि फलाहार के रूप में खाया जाने वाला साबूदाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां पढ़ें...  
 
1. साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा होती है और जरूरत से ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज है तो साबूदाने को अपने डाइट में शामिल करने से पहले अपने फैमिली डॉक्टर से सलाह अवश्य लेना चाहिए।
 
2. साबूदाने में कैलोरी की मात्रा अच्छी होने के कारण यह वजन बढ़ाने में सहायक होने के साथ-साथ आपको मोटापे का शिकार भी बना सकते हैं, जिस वजह से आप कई दूसरी बीमारियां जैसे- रक्तचाप की समस्या, हार्ट समस्या, मधुमेह, पथरी, कैंसर जैसी बीमारी को भी निमंत्रण देता हैं। 

- आरके.

ALSO READ: बार-बार यूरिन आने को न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये बीमारी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

सफर : एक खत का

Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

एक थी अमरा

अगला लेख