Hanuman Chalisa

Health Tips : इन 5 बातों का रखें ख्याल और पाएं खर्राटों से छुटकारा

Webdunia
कई लोगों को नींद में खर्राटे लेने की समस्या होती है, लेकिन कई बार वे इस बात से अनजान रहते हैं। हालांकि जब आपको ऐसे किसी व्यक्ति के पास सोना पड़े, तो आपकी भी नींद खराब हो जाती है और खर्राटों की आवाज से चिढ़ होने लगती है, सो अलग। यदि आपको या आपके किसी करीबी को खर्राटे आते हैं, तो आप इन 5 बातों का ध्यान रखकर इस स्मस्या से निजात पा सकते हैं। आइए, जानते हैं खर्राटों से निजात पाने के उपाय :
 
1. वजन कम रखें :
कई बार वजन बढ़ने पर गले में चर्बी जमा हो जाती है, जिस वजह से भी खर्राटे आते हैं। गले के जरिए शरीर में जाने वाली हवा गले के टिशू में कंपन पैदा करती है और खर्राटे की वजह बनती है।
 
2. शराब पीकर न सोएं :
कई लोगों को शराब ज्यादा पीने के कारण भी खर्राटे आते हैं, इसलिए सोने के दो से तीन घंटे पहले शराब न पीएं।
 
3. समय पर सोएं :
अनियमित सोने के समय के कारण भी खर्राटे आ सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि रोज एक ही समय पर सोएं और 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें।
 
4. दमा और सर्दी का इलाज कराएं :
अस्थमा और सर्दी के कारण भी लोगों को खर्राटे की परेशानी होती है, क्योंकि उनकी स्वास नली संकरी हो जाती है, जिससे गले से आवाज़ें आती हैं।
 
5. लाइफ स्टाइल सुधारें :
खराब दिनचर्या भी खर्राटों की वजह बनती है। बेवक्त खाना-पीना, ठीक से आराम ना करना, सिगरेट आदि पीने से भी खर्राटे आते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख