Hanuman Chalisa

अपने workout को करें enjoy, अपनाएं ये 5 टिप्स

Webdunia
किसी भी तरह का वर्कआउट करने से पहले खुद को मन से तैयार करना बेहद जरूरी होता है, जो कई लोगों के लिए काफी मुश्किल भी है। पर एक बार इसकी शुरूआत हो जाएं  और एक्सरसाइज करने की आदत हो जाएं, तो बहुत से अच्छे परिणाम भी सामने आते हैं। एक्सरसाइज करने से ना तो जी चुराएं और ना इसे मजबूरी मानें। नियमित एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस, डाइबिटीज, बीपी जैसी बीमारियां दूर रहती है। अपने एक्सरसाइज के समय को कैसे एजॉय करें, जिससे हर बार इसे करते समय खुद को धकेलने की जरूरत न पड़ें, बल्कि अपनी खुशी के साथ  पूरे उत्साह के साथ नियमित व्यायाम को करें।  आइए जानते है कुछ टिप्स-
 
1. जो एक्सरसाइज आपको अच्छा लगे, वहीं करें। जिसमें आपका मन लगें। उसी एक्सरसाइज को करने से आपको रिजल्ट भी अच्छे मिलेंगे, क्योंकि आप अपने व्यायाम को बिना मन को मारे नियमित अपनी खुशी से करते है। एरोबिक्स, जुंबा डांस, जिम, योगा आपको जो एक्सरसाइज पसंद है उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 
 
2. एक्सरसाइज करने  से कई सेहत लाभ मिलते हैं। इस बारे में जरूर सोचे और अपने वर्कऑउट पर ध्यान दें। यह याद रखें कि एक्सरसाइज से वजन कम करना है या वजन मेंटेन करना है, इसे ईमानदारी के साथ और रेगुलर करें, तो उसके नतीजे सही और अच्छे आएंगे। 
 
3. 5 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। पहले दिन 15 मिनट, एक हफ्ते के बाद 20 मिनट, कुछ हफ्तों तक 30 मिनट और उसके बाद 40 मिनट और आखिरी में कम से कम 1 घंटा वॉक करें।
 
4. वर्कआउट करते समय एक्सरसाइज का अगला स्टेप करने की हड़बड़ी ना करें। खुद को समय दें। ऐसा न करें कि आप अगर 15 मिनट की वॉक या 15 मिनट के योग की शुरूआत करते है, तो जरूरी नहीं कि अगले दिन 30 मिनट की वॉक या योग करें। ऐसा करने से बॉडी में स्टेमिना डेवलप नहीं होगा।
 
5. एक्सरसाइज को इन्ट्रस्टिंग बनाने के लिए अपने मोबाइल में कुछ फास्ट म्यूजिक लगाकर रखें और इसे एक्सरसाइज करते समय सुनें। वहीं यदि योग कर रहे हैं, तो बांसुरी, सितार, तबला वादन की बहुत ही धीमी धुन बजा सकते है।
 
इन बातों का भी ख्याल रखें
 
व्यायाम के बाद आधे घंटे तक रेडीमेड जूस या कोल्ड ड्रिंक ना पिएं। सिर्फ पानी नारियल पानी ही पीना आपके लिए फायदेमंद है।
 
खाना खाकर व्यायाम करने न जाएं। खाली पेट ही व्यायाम करना सही रहता है।
 
कभी भी व्यायाम से पहले और व्यायाम के बाद बहुत सारा पानी न पीएं। इससे पेट में दर्द हो सकता है।
 
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए व्यायाम के बीच-बीच में एक-एक सिप करके पानी पी सकते है।
 
व्यायाम करने के 1 घंटे बाद ही खाना खाना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

अगला लेख