Festival Posters

Beauty Hacks - डॉर्क सर्कल से है परेशान तो आज ही आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स

Webdunia
वक्त के साथ लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है। लाइफ का अधिक समय हम लेपटॉप या मोबाइल पर गुजारते हैं। जिससे डॉर्क सर्कल की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आम दिनों में इस बात का एहसास नहीं होता है लेकिन जब शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में जाना होता है तब यह समस्या परेशान कर देती है।
 
इसलिए बेहतर होगा कि आप आज ही से इस समस्या पर काम करना शुरू कर दें और वक्त आने पर निखरी हुई त्वचा पाएं। तो आइए जानते हैं ब्यूटी हैक्स जिनसे आपको डार्क सर्कल जैसी समस्या से निजात मिल सकें- 
 
1. बादाम तेल- असली बादाम के तेल से रात को सोने से पहले हर दिन आंखों के नीचे मालिश करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नज़र आने लगेगा। 
 
2. कच्चा दूध- कच्चा दूध आप कभी भी लगा सकते हैं। सुबह या रात को सोने से पहले। कच्चा दूध रोज 15 मिनट तक आंखों के नीचे लगाकर रखें। ऐसा 1 महीने तक करते रहे। 15 दिन बाद ही रिजल्ट्स आपके सामने होंगे। 
 
3. ग्रीन टी- ग्रीन टी के कई सारे फायदे हैं। इसके सेवन से आपकी हेल्थ कम होती है तो बालों में लगाने से बाल अच्छे होते हैं। वहीं अगर अगर आप डार्क की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप ग्रीन टी अपनी आंखों पर रख सकते हैं इससे आपको डार्क सर्कल से कुछ ही दिन में छुटकारा मिलने लगेगा।
 
4. खीरा- इसमें 90 से 93 फीसदी पानी की मात्रा होती है। इसके सेवन से पानी की कमी पूरी होती है। वहीं अगर आपको आंखों में जलन या गर्मी से कोई पेरशानी हो रही है या डार्क सर्कल की समस्या से जुझ रहे हैं तो अपनी आंखों पर खीरा ककड़ी रख लें। इससे आपको एक नहीं कई सारे फायदे होंगे।
 
5. जैतून का तेल- जैतून का तेल पिया भी जाता है और लगाया भी जाता है। आप रोज रात में सोने से पहले हल्के हाथों से आंखों के नीचे मालिश करें। ध्यान रहे तेल आंख में नहीं जाएं। इसे लगाने से आपका फेस भी ग्लो करेंगा और डार्क सर्कल की समस्या से निजात भी मिलेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख