ठंड में बढ़ती है गठिया की समस्या, लेकिन इलाज है आसान, जानिए 5 जरूरी टिप्स

Webdunia
गठिया, जोड़ों में होने वाली एक तकलीफ है, जिसका सही समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। गठि‍या के उपचार के लिए जरूरी है, उसकी पहचान होना। इसलिए जब भी आप जोड़ों में तकलीफ महसूस करें, डॉक्टर की सलाह से गठि‍या का पता लगाएं, और उसके बाद ही उसके उपचार की ओर ध्यान दें।
 
बहुत से लोगों को जैसे ही मालूम होता है कि उन्हें गठिया है, तो वे जीने की उमंग ही खो बैठते हैं। लेकिन जिस तरह हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है, उस तरह गठिया का भी मुकाबला करके सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है और दर्द को कम किया जा सकता है। जानिए कुछ आसान तरीके -
 
1 अगर आप जोड़ों में या जोड़ों के आसपास दर्द, अकड़ाहट या सूजन महसूस कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें, बजाए खुद यह तक करके बैठने के, कि आपको गठिया है। जब एक बार डॉक्टर यह तय कर दें कि गठिया है तो उससे उसका प्रकार मालूम कर लें। क्योंकि गठिया कई किस्म का होता है और हरेक का अलग-अलग तरह से उपचार होता है। सही डायग्नोसिस से ही सही उपचार हो सकता है।
 
2 सही डायग्नोसिस जल्द हो जाए तो अच्छा। जल्द उपचार से फायदा यह होता है कि नुकसान और दर्द कम होता है। उपचार में दवाइयां, वजन प्रबंधन, कसरत, गर्म या ठंडे का प्रयोग और जोड़ों को अतिरिक्त नुकसान से बचाने के तरीके शामिल हैं।
 
3 जोड़ों पर दबाव से बचें। ऐसी मशीनें भी उपलब्ध हैं जिससे रोजमर्रा का काम आसान हो जाता है। जितना वजन बताया गया है, उतना ही बरकरार रखें। ऐसा करने से कूल्हों व घुटनों पर नुकसान देने वाला दबाव कम पड़ता है।
 
4 कसरत करें। कसरत करने से दर्द कम हो जाता है, क्र‍ियाशीलता में वृद्धि होती है, थकान कम होती है और आप पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। गठिया के लिए मजबूती प्रदान करने वाली भी कई कसरतें हैं। अपने डॉक्टर या फिटनेस विशेषज्ञ से उसके बारे में मालूम कर लें।
 
स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज से जोड़ व मांसपेशियां लचीले रहते हैं। इससे तनाव कम होता है और रोजाना की गतिविधियां जारी रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज या खिंचाव वाली एक्सरसाइज जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर से रोमांटिक अंदाज में कहें गुड नाइट, भेजें ये 20 दिल छू जाने वाले गुड नाइट कोट्स

इन 6 लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए वजह

भारत में कोरोना का JN.1 वैरिएंट: जानिए कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण

बाल कविता: इनको करो नमस्ते जी

डिजिटल युग में कविता की प्रासंगिकता और पाठक की भूमिका

अगला लेख