Hanuman Chalisa

फेशियल से भी हो सकते हैं नुकसान, पढ़ें 5 काम की बातें

Webdunia
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने और त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए अगर आप भी फेशियल करवाते हैं, तो जरा संभल जाएं...क्योंकि यह जरूरी नहीं कि फेशियल आपको सिर्फ दमकती हुई त्वचा ही दे...यह आपको कुछ समस्याएं भी दे सकता है...जानें फेशियल के यह 5 नुकसान ... 
 
1 खुजली - फेशियल में अक्सर केमिकल युक्त क्रीम और कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, जो सभी को सूट करें ही यह जरूरी नहीं है। इनके साइड इफेक्ट के तौर पर आपको त्वचा पर खुजली भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
 
2 लालिमा आना - सही प्रक्रिया न होने के चलते या फिर अत्यधिक स्क्रबिंग और गलत मसाज से चेहरे की त्वचा लाल भी पड़ सकती है, जो आगे जाकर त्वचा की अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।
 
3 मुहांसे - कई लोगों को यह शिकायत होती है कि फेशियल के बाद चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण आपके रोमछिद्रों का खुलना है। रोमछिद्र खुलने पर सीबम का निर्माण एवं स्त्राव होता है जिसके कारण त्वचा तैलीय होती है और मुहांसे  होने लगते हैं।
 
4 एलर्जी - चेहरे की खूबसूरती के लिए कई प्रकार के फेशियल किए जाते हैं जिनमें प्रयोग किए जाने वाले उत्पाद भी अलग-अलग होते हैं। त्वचा के लिए उसके टाइप के अनुरूप उत्पादों का चयन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा नहीं होने पर त्वचा पर एलर्जी भी हो सकती है।
 
5 पीएच बैलेंस - यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर फेशियल करवाते हैं तो आपकी  त्वचा अपनी कुदरती नमी खो सकती है जिसके कारण त्वचा का पीएच बैलेंस भी बिगड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya Festival 2026: अक्षय तृतीया: भीषण गर्मी में ये 5 वस्तुएं दान करने से घर आएगी बरकत

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Tatya Tope: पुण्यतिथि विशेष: 1857 के महान नायक तात्या टोपे के 5 उल्लेखनीय कार्य

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

अगला लेख