Hanuman Chalisa

Drawbacks of Dates : खजूर खाने से पहले ये 5 नुकसान भी जान लें

Webdunia
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (15:00 IST)
खजूर ठंड के मौसम में जरूर खाना चाहिए। वह प्राकृतिक रूप से मीठी होती है इसलिए किसी तरह से सेहत को नुकसान नहीं। गरम होती है, बॉडी को तापमान सामान्य रहता है, शुगर का काम करती है। सर्दी-खांसी में सबसे मददगार होती है। इसके अलावा भी खजूर के कई सारे लाभ है लेकिन किसी के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। जी हां, अगर आप को किसी  प्रकार की त्वचा संबंधी, पेट से संबंधित, अस्थमा की समस्या है तो खजूर के सेवन से आपको बचना चाहिए। खजूर सभी के लिए अच्‍छी नहीं है इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं किन्हें खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए -

1. बढ़ते वजन से परेशान - जी हां, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो खजूर का सेवन जरा भी नहीं करें। इसमें फाइबर तो होता है लेकिन कैलोरी और एनर्जी भी भरपूर होती है। जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

2. अपच से परेशान - खजूर का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होती है लेकिन ड्राई फ्रूट्स को लंबे वक्त तक रखने के लिए सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जो आज के वक्त में सबसे आम बात हो गई है। सल्फाइड से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जो सेहत के लिहाज से बेहद संवेदनशील है उन्हें सल्फाइड जल्‍दी असर करता है। और गैस, एसिडिटी, अपच की समस्या का शिकार हो जाते हैं। 

3. त्‍वचा पर रैशेज होना - दरअसल, खजूर में सल्‍फाइट होने के कारण त्वचा पर रिएक्शन हो जाता है। जिससे आपको पूरी बॉडी या चेहरे पर तेजी से अधिक खुजली होगी। अगर आपको खजूर खाने के बाद खुजली करें तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।


ALSO READ: Health Care : गुड़ खाने से मिलते हैं ये 5 जादुई फायदे, जरूर जानें

4. हाइपरकलेमिया - इस बीमारी में इंसान का पोटेशियम लेवल बढ़ जाता है। और खजूर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। दरअसल पोटेशियम लेवल बढ़ने से किडनी पर असर होता है, क्रोनिक किडनी डिजीज हो सकती है। साथ ही इसका हार्ट पर भी पड़ सकता है।

5. डायबिटीज और बीपी - खजूर का सेवन करने से लाभ मिलते हैं​। लेकिन स्वाद में मीठी होने पर इंसान हद से अधिक खा लेता है। और ये नुकसान पहुंचाती है। खजूर के अधिक सेवन से डायबिटीज भी हो सकती है और ब्लड प्रेशर का स्‍तर पर भी बढ़ सकता है।  इसलिए कोशिश करें सीमित मात्रा में ही खजूर का सेवन करें। यह जानकारी सिर्फ शि‍क्षि‍त करने के उद्देश्‍य से हैं
। 

ALSO READ: Winter Health Tips : ठंड के मौसम में इन 7 टिप्स को करें फॉलो और रहें सेहतमंद

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Day Special Foods: वेलेंटाइन डे के लिए 10 सबसे खास रोमांटिक रेसिपीज

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर बन रहा है ग्रहण योग, राशि के अनुसार पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट

वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन कविता: सच्चे रिश्ते बनाएं Valentines day poem

अगला लेख