biodatamaker
✕

जानिए कौन-कौन से टीके अपने बच्चों को जरूर लगवाएं

नम्रता जायसवाल
आप सभी जानते हैं कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ के लिए उन्हें टीके लगाना जरूरी होता है। तो आइए ये भी जान लें कि कौन-कौन से टीके उन्हें लगवाने चाहिए और ये विभिन्न टीके उन्हें किस-किस प्रकार की बीमारी से बचाते हैं।
 
1. पोलियो वैक्सीन : यह टीका बच्चों को पोलियो नाम की बीमारी से बचाता है। इस बीमारी में बच्चे अपंग हो जाते हैं। यह टीका उन्हें इस बीमारी से सुरक्षित रखता है।
 
2. बीसीजी वैक्सीन : यह टीका टीबी जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है।

ALSO READ: बच्चों के टीकाकरण के यह 5 फायदे जरूर जानिए...
 
3. हेपेटाइटिस बी वैक्सीन : यह टीका हेपेटाइटिस बी वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाव करता है। हेपेटाइटिस बी वायरस के संक्रमण से लीवर में सूजन आ जाती है और पीलिया हो जाता है। इस वायरस का संक्रमण लंबे समय तक बना रहे तो लीवर कैंसर होने का खतरा भी बन जाता है।
 
4. डीपीटी वैक्सीन : यह टीका डिप्थेरिया (गलघोंटू), कुकर खांसी व टिटनस जैसे संक्रमण से आपके शिशु को बचाता है।

ALSO READ: टीकाकरण क्यों है जरूरी और यह कैसे हमें आने वाले घातक संक्रामक रोगों से बचाता है?
 
5. हिब वैक्सीन : यह टीका बच्चों को गलघोंटू, काली खांसी, टिटनस, हेपेटाइटिस-बी एच इंफ्लांजी-बी से सुरक्षित करता है। हिब बैक्टीरिया के संक्रमण से मष्तिष्क ज्वर जैसी घातक स्थिति बनती है।
 
यह वे कुछ टीके हैं जिन्हें आपके बच्चे को अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। इसके अलावा भी अन्य जो भी टीके आपके डॉक्टर सलाह दें, वे भी जरूर लगवाएं।

ALSO READ: शिशु की मालिश है बेहद जरूरी, जानें मालिश से शिशु को मिलने वाले बेहतरीन फायदे...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख