Hanuman Chalisa

तुरंत बदल लें अपनी जीवनशैली से ये आदतें, जो आपके दिमाग को क्षति पहुंचा रही हैं

नम्रता जायसवाल
वैसे तो इंसानी दिमाग असीमित क्षमता लिए होता है लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोगों की जो जीवनशैली है, उसका विपरीत प्रभाव हमारे दिमाग पर पड़ता है। इस भागदौड़भरी व्यस्ततम दिनचर्या का असर न केवल हमारे सेहत पर पड़ता है बल्कि हमारे दिमाग और दिमागी सेहत पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
 
आइए जानें ऑफिस, घर, बाजार के हजारों कामों को जल्द से जल्द और समय पर निपटाने की भादौड़ में हम ऐसी क्या गलतियां रोजाना करते हैं, जो हमारे दिमाग को धीरे-धीरे कुंद बना रही होती हैं।
 
* तनाव के अलावा कई और ऐसी आदतें हैं, जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाती और सुस्त बनाती हैं।

* यदि आप बीमार हैं और ऐसे समय में आप कोई भी ऐसा काम करते हैं जिसमें ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल हो, जिससे आपको अपने दिमाग पर अधिक जोर देना पड़े, तो ऐसी नाजुक हालत में यह अतिरिक्त दबाव आपके दिमाग को नुकसान करता है।

* सुबह का नाश्ता लगातार नहीं करने से दिमाग की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है।

* बहुत ज्यादा खाने से भी दिमाग सुस्त होते जाता है। जरूरत से अधिक खाने से दिमाग कंफ्यूज हो जाता है और इंसुलिन के उत्पादन का संतुलन बिगड़ जाता है।


* कम पानी पीने से भी दिमाग के कार्य करने की दक्षता पर नकारात्मक असर होता है।

*बहुत ज्यादा मीठा खाने से याददाश्त को नुकसान होता है।

*अपने मुंह को ढंककर सोने से ताजी हवा अंदर नहीं जा पाती है जिससे शरीर में ऑक्सीजन कम हो जाती है और कार्बन डाई ऑक्साइड बढ़ जाती है, जो सीधे-सीधे दिमाग को हानि पहुंचाती है।

* लंबे समय तक तनाव में रहने से दिमाग कम काम करने लगता है, याददाश्त कम होने लगती है और अवसाद व अन्य कई मानसिक रोग हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

World Health Day 2026: विश्‍व स्वास्थ दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

भारत का वह 'हार्मुज़', जो चीन को तबाह कर सकता है...!

Easter Sunday 2026: ईस्टर संडे का महत्व, इतिहास और पौराणिक परंपराएं

अगला लेख